पॉप क्वीन मडोना ने अपने परिवार के साथ इटली में अपना जन्मदिन मनाया। एस. शोबिज की खबर के मुताबिक 16 अगस्त को 59 साल की हो चुकीं यह मशहूर गायिका अपने 6 बच्चों लूर्डेस (20), रोक्को (17), डेविड (11), मर्सी (11) और 4 वर्षीय जुड़वा एस्टेयर और स्टेला को अपना जन्मदिन मनाने के लिए इटली ले गईं।
‘मैटेरियल गर्लÓ की गायिका ने वहां पर एक जिप्सी पार्टी दी। उन्होंने इससे संबंधित कई तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसमें वे अपने बच्चों के साथ मस्ती करते दिख रही हैं।


Download Android App
Download iOS App





