साउथ सुपरस्टार महेश बाबू उस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए जब उन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर विवादित टिप्पणी कर डाली। एक्टर ने बॉलीवुड को तंज कसते हुए कहा कि बॉलीवुड उन्हें अर्फोड नहीं कर सकता है एक्टर का ऐसा बोलना उन्हीं को मंहगा पड़ता दिख रहा है ट्रोलर्स ने एक्टर को इस बात को लेकर जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया है जिसकी वजह से अब महेश बाबू ने विवाद बढ़ता देख अपनी बात पर सफाई दी है।
बता दें कि महेश बाबू की पीआर टीम की ओर से उनका का एक बयान जारी किया गया है। जिसमें वह यह कह रहे हैं कि वो सिनेमा से प्यार करते हैं और सभी भाषाओं की इज्जत करते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह जहां फिल्में बना रहे हैं, वह वहां खुश हैं क्योंकि तेलुगू इंडस्ट्री इस समय ऊंचाइयों को छू रही है।
दरअसल, साउथ सुपरस्टार अपनी अपकमिंग फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड से कई मूवीज के ऑफर आते है लेकिन मैं हिंदी में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता, जो मुझे अफोर्ड ही नहीं कर सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि- मैं आज जहां भी हूं साउथ इंडस्ट्री के कारण ही हूं, मुझे मेरी साउथ इंडस्ट्री में जो स्टारडम और मान-सम्मान मिला है, वह बहुत बड़ा है। इसीलिए मैं कभी इस इंडस्ट्री को छोड़कर दूसरी इंडस्ट्री में काम करने की सोच ही नहीं सकता हूं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘सतकारू वारी पेटला’ 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार के साथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्टर जल्द ही साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ एक पेन इंडिया फिल्म पर भी काम करने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App







