शादी में देरी होने पर भड़कीं पायल रोहतगी,बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह को दे डाली ये धमकी!

Summary :

लॉक अप फेम पायल रहतोगी शो से बाहर आने के बाद भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने शो में दर्शको का भरपूर दिल जीता था। वही लॉक अप के शो में सारे ही कंटेस्टेंट के कई राज खोले गए थे।

लॉक अप फेम पायल रहतोगी शो से बाहर आने के बाद भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने शो में दर्शको का भरपूर दिल जीता था।  वही लॉक अप के शो में सारे ही कंटेस्टेंट के कई राज खोले गए थे। उन्ही में से एक पयाल ने भी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें सबके सामने रखी थी। जहां अपने बॉयफ्रेंड के बारे में भी पयाल ने भी कई राज खोले थे। वही दोनों के शादी के चर्चे भी काफी तेज हो गए थे।  लेकिन अब दोनों के शादी को लेकर कई अटकले भी सामने आ रही हैं।
पायल ने बॉयफ्रेंड को दी धमकी 
दरअसल पायल और संग्राम लम्बे समय से रिलेशनशिप में रह चुके हैं।  और कई बार दोनों की शादी की खबरे भी आ चुकी हैं।  दोनों के रिश्तों की सच्चाई पहली बार बिग्ग बॉस में ही खुलासा हुआ था। वही अब पायल रोहतगी ने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह को धमकी देते हुए कहा की मैं संग्राम के साथ शादी करने का प्लान बना रही हैं और जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं।  वही पयाल ने आगे कहा , ‘पहले तो हम शाद कर लें फटाफट। संग्राम सिंह ने मुझसे कहा कि उसके बर्थडे के आसपास हम शादी कर लेंगे,और अगर उसने बर्थडे से पहले शादी की डेट नहीं बताई, तो मैं उसका नंबर मीडिया में शेयर कर दूंगी।  
शादी में देरी नहीं चाहती है पायल रहतोगी 
वही पायल रोहतगी ने आगे कहा, ‘आप लोग यानी पायल  ने मीडिया पर्सन से कहा की आपलोग उसे कॉल करना और पूछना कि डेट बताओ। इसके साथ ही आपने शो पर आकर उसे मुझे प्रपोज करते देखा था।  और ऐसा इसलिए क्यों की ये उसकी ड्यूटी है। मैं तो थक गई हूं’. इसके साथ ही पायल ने बताया कि वह संग्राम के साथ मिलकर सरोगेसी या फिर बच्चा अडॉप्ट करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। दरअसल बच्चे वाली बात को पायल ने खुद लॉक अप के शो में खुलासा किया था।  जहां पायल ने ये बात बताई थी को वो कभी मां नहीं बन सकती।  और बात बताते वक़्त पायल शो में फुट–फुट कर रोए भी थी। 
लॉक अप लॉक के पार्टी में नहीं आई थी पयाल 
वही ‘लॉक अप’ शो  की सक्सेस पार्टी में पायल रोहतगी नजर नहीं आईं थी। इस पार्टी में ‘लॉक अप’ की होस्ट कंगना रनौत, प्रोड्यूसर एकता कपूर और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे। वही पार्टी में अपनी गैरमौजूदगी को लेकर पायल ने बताया कि वह शो नहीं जीत पाने के कारण काफी अपसेट थीं। इसलिए उन्होंने पार्टी में नहीं जाने का फैसला किया था।  

Desk Team