हिंदी और मराठी फिल्मों के शानदार एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबरें हैं कि महेश मांजरेकर की सर्जरी हुई है। कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर होने की बात सामने आई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने एक्टर की सर्जरी करने के लिए कहा था। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई है। ये सर्जरी 10 दिन पहले मुंबई के एक अस्पताल में की गई है। इसके बाद से उनकी हालत में सुधार है।

खबर के मुताबिक, ’10 दिन पहले मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में महेश की सर्जरी हुई है। अब निर्देशक घर वापस आ गए हैं, और पूरी तरह फिट हैं। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और एक्टर अपने घर वापस आकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं’।

वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश मांजरेकर इंडस्ट्री के जानेमाने निर्देशक और एक्टर हैं। महेश मांजरेकर ने हिंदी के अलावा तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। महेश सबसे पहले दूर्दशन की एक मराठी सीरीज़ में नज़र आए थे। इसके बाद ने कई फिल्मों के निर्देशन भी किया और कई फिल्मों में एक्टिंग भी। कांटे, मुसाफिर, रन, दस कहानियां, दबंग… महेश मांजरेकर की हिट फिल्मों से एक हैं। इसके अलावा एक्टर कई टीवी शोज जैसे, झलक दिख ला जा, अरे दीवानों मुझे पहचानों, माहाराष्ट्रचा सुपरस्टार 1, बिग बॉस मराठी सीज़न 1, 2 और 3 में भी। इनमें किसी शो में महेज बतौर जज नज़र आए हैं, किसी में होस्ट और किसी में कंटेस्टेंट के रूप में दिख चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



