बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री में मोस्ट स्टाइलिश अभिनेत्रियों में एक मानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण एक फैशन आइकॉन भी हैं। इतना ही नहीं दीपिका के फैशन की एक-दो बार नहीं बल्कि बहुत बार चर्चा हुई है और उन्हें कई सारी मॉडल्स हूबहू कॉपी भी करती हैं।

कॉपी कैट बनी एक्ट्रेस माहिर खान
हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जिसमें उनके लुक को दीपिका पादुकोण के दो साल पुराने लुक जैसे ही बताया जा रहा है। वैसे माहिरा का लुक देखकर तो सबसे पहला सवाल मन में यही आ रहा है कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को कॉपी करने में जरा भी कमी नहीं छोड़ी है क्योंकि माहिरा सेम टू सेम उनके जैसे आउटफिट में दिखाई दी हैं।

माहिरा खान भी दीपिका पादुकोण के जैसे सेम डे्रस पहने काफी सुंदर दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ था इसके साथ ही उन्होंने इस ड्रेस पर ब्लू कलर की हील्स पहनी हुई थी।

वैसे ये कहना कताई गलत नहीं होगा कि माहिरा खान की ये तस्वीर दीपिका पादुकोण की दो साल यानि 2017 वाली लुक की याद दिला रही है। क्योंकि माहिरा से पहले दीपिका ये आउटफिट कैरी कर चुकी हैं। दीपिका ने मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान अपनी ये ड्रेस पहनी थी।

दीपिका के लुक से कंपेयर हुआ माहिरा का न्यू लुक
माहिरा खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद उनके लुक की तुलना दीपिका के साल 2017 वाले लुक से की जा रही है। आप खुद देख सकते हैं दोनों की ड्रेस से लेकर मेकअप तक सब कुछ सेम टू सेम है बस कुछ अलग सा दिखाई दे रहा है,तो वह है माहिरा ने दीपिका की तरह ड्रेस के नीचे पिंक कलर का पैरल पैंट नहीं पहना हुआ।

अब दोनों एक्ट्रेस का लुक देखकर तो आपको ही चयन करना होगा कि आखिर कौन सी हीरोइन इस आउटफिट में ज्यादा सुंदर लग रही है। बता दें कि पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने फिल्म रईस में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



