Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection Day 6: सिनेमाघरों में इन दिनों दो चर्चित फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक ओर कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ है, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों जैसे सीरियस टॉपिक पर आधारित है, तो दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ है, जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी पर बनी एक इमोशनल लव स्टोरी को दर्शाती है। दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पसंद कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। रिलीज के छह दिनों बाद सामने आए आंकड़ों में दिलजीत की फिल्म ने कंगना की फिल्म को साफ तौर से पीछे छोड़ दिया है।
Main Vaapas Aaunga Collection: पहले बुधवार को दिलजीत की फिल्म का शानदार प्रदर्शन

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रही है। रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 10.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों और एनालिस्ट से मिल रहे पॉज़िटीव रिएक्शन का असर इसकी कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है।
Bharat Bhagya Vidhata Collection: कंगना की फिल्म की रफ्तार पड़ी धीमी

वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो इसके लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। छह दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 6.10 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है। सीरियस टॉपिक और चर्चाओं में रहने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं दिख रही।
Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection Day 6: हर दिन की कमाई में आगे रही ‘मैं वापस आऊंगा’

अगर दोनों फिल्मों के डेली कलेक्शन पर नजर डालें तो दिलजीत की फिल्म लगातार बढ़त बनाए हुए है। वीकेंड के दौरान ‘मैं वापस आऊंगा’ ने शनिवार को 1.85 करोड़ और रविवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘भारत भाग्य विधाता’ शनिवार को 1.45 करोड़ और रविवार को 1.80 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। वीकडेज में भी यही ट्रेंड जारी रहा और बुधवार तक आते-आते दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बड़ा अंतर दिखाई देने लगा।
Box office: अलग-अलग विषय, अलग नतीजे

‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है और इसमें आतंकी हमलों में हुए दर्दनाक घटनाओं को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। दूसरी ओर ‘मैं वापस आऊंगा’ भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर में बिछड़ गए दो प्रेमियों की कहानी है। जो कि भावनाओं, रिश्तों और इतिहास से मिलकर बनी है। इस फिल्म को दर्शकों का बेहतर समर्थन मिल रहा है।
फिलहाल बॉक्स ऑफिस के आंकड़े यही बताते हैं कि दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली की जोड़ी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही है, जबकि कंगना रनौत की फिल्म को अभी भी दर्शकों से मजबूत रिएक्शन का इंतजार है।
Read More: फिल्म या प्रोपेगेंडा, क्या है ‘Alpha’ का सच?- जानें


















