मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं मलाइका-अर्जुन? कपल यूं मस्ती करते आये नजर

Summary :

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी अब किसी से भी छुपी नहीं है। क्योंकि दोनों ही अपने प्यार का इजहार कई बार खुलेआम कर चुकें हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी अब किसी से भी छुपी नहीं है। क्योंकि दोनों ही अपने प्यार का इजहार कई बार खुलेआम कर चुकें हैं। वहीं दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया जाता है। वहीं दोनों को हाल ही में  मानदीव में छुट्टियां मनाते देखा गया है। ये कपल मालदीव के पटीना आइलैंड पर मलाइका और अर्जुन सुकून के पल बिता रहे हैं। ऐसे में कपल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है।
दरअसल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। लेकिन दोनों ने साथ में एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा समंदर किनारे बिकिनी में सेल्फी लेती नजर आईं। तो वहीं अर्जुन कपूर रिलैक्स मूड में दिखें।
इस बीच अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की है। जहां वे बीच साइड पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना आसान है कि दोनों एक साथ वेकेशन पर गए हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-जब वह आपको छुट्टियों के दौरान इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए पकड़ती हैं।
दोनों के बीच हो गया ब्रेकअप?
मालूम हो हाल ही में मलाइका और अर्जुन के बीच ब्रेकअप की खबरें खूब जोरों पर थीं। खबर थी कि दोनों अब एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। यहां तक की दोनों को साथ में लंबे समय से साथ नहीं देखा गया था। लेकिन अब साथ मालदीव में टाइम स्पेंड करते इस जोड़े ने तमाम खबरों को महज अफवाह साबित कर दिया। वहीं ये कपल मालदीव में समंदर किनारे रोमांटिक समय बिता रहे हैं।
 काम की बात करें तो  मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर 2 को जज कर रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर हाल में फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे। अब एक्टर जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में दिखेंगे।
 

Desk Team