कॉमेडियन मल्लिका दुआ हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला हुआ था उस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों की जानें चली गईं थीं। जहां इस हमले की वजह से पूरा देश आक्रोश में है। तो वहीं मल्लिका दुआ ने कुछ ऐसी बात कह दी है जिसके बाद लोग उन पर भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं।
मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर पुलवामा हमले पर एक वीडियो शेयर करके अपना दुख जताया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में मल्लिका ने शहीदों की तुलना भूख से मरने वाले लोगों से कर दी है जिसके बाद लोगों ने उन्हें निशाना बना लिया है।
मल्लिका दुआ ने दिया विवादित बयान
इस वीडियो में मल्लिका दुआया ने कहा है, मेरा पॉइंट यह है कि हर दिन लोग भुखमरी, बेरोजगारी, डिप्रेशन और कई वजहों से मन रहे हैं। देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में ऐसा ही हो रहा है। तब क्या हम जीना छोड़ देते हैं। क्या वे जिंदगियां कम इम्पोर्टेन्ट हैं? ये क्या लॉजिक है? ये क्या बकवास चल रही है कि पूरा देश रो रहा है और तुम हंस रही हो? आप क्या सारे साल एकदम आदर्शवादी रहते हो? फिर तो सारे साल हमें शोक मनाना चाहिए न? मेरा मतलब है कि क्या हो रहा है ये? हमारे पॉलिटिशियन नॉर्मली जी रहे हैं? तो फिर लोग लेक्चरबाजी क्यों कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचना बंद कीजिए। यह बकवास है।
लोगों कि देशभक्ति पर मल्लिका दुआ ने उठाए सवाल
मल्लिका दुआ ने आगे कहा, हर दिन शोक मनाने की कोई न कोई वजह होती है, लेकिन जिंदगी चलती रहती है। इसका यह मतलब नहीं है कि मैं जवानों और देश का सम्मान नहीं करती। यह किसी को दूसरों की तुलना में ज्यादा भारतीय नहीं बना देगा। सोशल मीडिया की यह कैसी देशभक्ति है, मुझे समझ नहीं आती। जो लोग नौटंकी करते हैं, वे महान देश भक्त बन जाते हैं। जबकि वे एक नंबर के करप्ट लोग होते हैं। टैक्स चोरी करेंगे, कहीं से किसी का हक छीन लेंगे, कुछ भी करेंगे, लेकिन इसलिए सब सही है, क्योंकि वे आपके सामने देशभक्त होने नाटक करते हैं। हम जैसे ईमानदारी लोग जब ऑथेंटिकली अपनी लाइफ के साथ सोशल मीडिया पर जाते हैं तो लोग कहने लगते हैं देश रो रहा है और तुम हंस रही हो? मेरी न चप्पल बोलेगी तुम्हारे मुंह पर।
अपने वीडियो में आगे मल्लिका दुआ ने कहा, जो लोग कहते हैं कि हम जंग छेड़ेंगे, उनकी औकात नहीं कि वे कॉल करके एक पिज्जा मांग सकें? बड़े आए लल्लू के पट्ठे। आप हर मुस्लिम को पाकिस्तानी कैसे कह सकते हो? हर मुसलमान को यह कहना बंद करो कि वह पाकिस्तान चला जाए। अगर ऐसा है तो मुस्लिम जो फिर दुनिया के हर कौने में मौजूद हैं। मैंने तो कभी नहीं सुना कि किसी मुसलमान को कहा गया हो कि ट्यूनीशिया जाओ।
लोगों ने किया मल्लिका को जमकर ट्रोल
मल्लिका अपने इस विवादित बयान को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। लोगों ने मल्लिका की इस वीडियो पर गुस्सा निकालते हुए अभद्र कमेंट किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप इसका एक उदाहरण है कि भारत को बाहर के लोगों के अलावा अंदर के लोगों से भी धमकी मिल रही है।
1.
तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, मैं हैरान हूं कि इतने सारे इसकी बात पर हामी कैसे भर सकते हैं। तुम्हें जो भी करना है करो लेकिन वीडियो में सभ्य भाषा काा इस्तेमाल करो। या फिर एक दिन के लिए एलओसी पर खड़े होकर देखो।
2.
3.
4.
5.
6.
7.


Download Android App
Download iOS App
















