Mahesh Bhatt पर पहले गंभीर आरोप, अब अचानक सफाई क्यों? पाकिस्तानी एक्ट्रेस Meera का बयान बना रहस्य

Meera controversy Mahesh Bhatt

Meera controversy Mahesh Bhatt: बॉलीवुड और पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जिस पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने कभी फिल्ममेकर महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया था, अब वही अपने बयान से पूरी तरह पलट गई हैं। मीरा ने न सिर्फ पुराने आरोपों को नकारा है, बल्कि भट्ट परिवार की तारीफ करते हुए आलिया भट्ट को लेकर भी कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उनके इस यू-टर्न ने सोशल मीडिया पर एक अलग सी बहस छेड़ दी है, तो चलिए जानते है कि पूरा मामला क्या है?

Meera controversy Mahesh Bhatt: पहले आरोप, फिर यू-टर्न… मीरा के बदले बयान ने सबको चौंकाया

Meera controversy Mahesh Bhatt
Meera controversy, Mahesh Bhatt ( Source : Social Media)

बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा का नया बयान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ समय पहले तक मीरा ने महेश भट्ट पर एब्यूज और गलत बिहेवियर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उनके इन आरोपों ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी और सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस हुई थी। लेकिन अब मीरा ने अचानक अपने पुराने आरोपों से पलटी मार ली है।

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में मीरा ने कहा कि महेश भट्ट ने उनके साथ कभी कोई गलत हरकत नहीं की। उन्होंने साफ कहा कि जो बातें पहले सामने आई थीं, उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। मीरा का यह बयान सामने आते ही लोग हैरान हो गए, क्योंकि वो उन्होंने खुद महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब वही उनके सपोर्ट में बातें कर रही हैं।

मीरा के इस यू-टर्न ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर सच क्या है? सोशल मीडिया पर लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ इसे दबाव में दिया गया बयान मान रहे हैं।

Meera U turn Bollywood: महेश भट्ट को बताया सपोर्टिव, आलिया को लेकर भी किया खुलासा

Meera U turn Bollywood
Meera U-turn Bollywood ( Source: Social Media)

मीरा ने अपने नए बयान में महेश भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके करियर को लेकर काफी सपोर्टिव रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म नजर के दौरान महेश भट्ट ने उन्हें काफी गाइड किया था और हमेशा एक प्रोफेशनल माहौल दिया।

इतना ही नहीं, मीरा ने आलिया भट्ट को लेकर भी चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि आलिया बचपन में उनके साथ समय बिताती थीं और दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था। मीरा ने बताया कि भट्ट परिवार ने उन्हें हमेशा अपने परिवार जैसा माना। मीरा के इस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। एक तरफ उन्होंने पुराने आरोपों को नकार दिया, दूसरी ओर भट्ट परिवार के साथ करीबी रिश्ते की बात कहकर सभी को हैरान कर दिया। यही वजह है कि यह मामला अब और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सब कुछ ठीक था तो पहले इतने गंभीर आरोप क्यों लगाए गए? वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि मीरा अब अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पुराने विवाद को फिर से हवा दे रही हैं।

Social Media Reactions: लोग बोले- आखिर सच क्या है?

Social Media Reactions
Social Media Reactions ( Source: Social Media)

मीरा के बयान बदलने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। कई यूजर्स मीरा को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने पहले महेश भट्ट की इमेज खराब की और अब अचानक सफाई दे रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के बयान किसी की इज़्ज़त पर असर डालते हैं और बाद में पलटना लोगों का भरोसा तोड़ देता है। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि मीरा शायद अब रिश्ते सुधारना चाहती हैं या फिर किसी नए प्रोजेक्ट के चलते बयान बदल रही हैं।

फिलहाल मीरा के इस बदले बयान ने पुराने विवाद को फिर से जिंदा कर दिया है। महेश भट्ट की तरफ से इस पर अभी कोई रिएक्शंस सामने नहीं आया है, लेकिन मीरा के बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड में कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या महेश भट्ट या भट्ट परिवार इस पर कोई रिएक्शन देता है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि मीरा के इस यू-टर्न ने लोगों को हैरान जरूर कर दिया है और यह मामला अभी कुछ दिन और सुर्खियों में बना रहेगा।

Mahesh Bhatt की जिंदगी के वो राज़ जिन्होंने बॉलीवुड में मचा दिया बवाल

Mahesh Bhatt
Mahesh Bhatt ( Source : Social Media)

महेश भट्ट बॉलीवुड के उन फिल्मकारों में से हैं जो अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी और बेबाक बयानों के कारण लगातार विवादों में रहे हैं। उनके जीवन से जुड़ी कई घटनाएं ऐसी रही हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाए रखा है। सबसे पहली बड़ी कंट्रोवर्सी 90 के दशक में सामने आई, जब उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैगजीन कवर के लिए लिप-लॉक किस किया था। यह तस्वीर उस समय मीडिया में बहुत वायरल हुई और लोगों के बीच भारी विवाद का कारण बनी।

इसके बाद उनका एक बयान और भी ज्यादा कंट्रोवर्शियल  हो गया, जब पूजा भट्ट के साथ उस किसिंग फोटो पर उन्होंने कहा था कि “अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता।” इस बयान ने देशभर में हंगामा खड़ा कर दिया था और उनकी सोच पर सवाल उठाए गए थे। महेश भट्ट का नाम एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ भी जुड़ा रहा है। बताया जाता है कि शादीशुदा होते हुए भी वे परवीन बॉबी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। बाद में जब परवीन बाबी मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं, तो उनका साथ छोड़ने को लेकर भी उन पर क्रिटिसिज्म  हुई।

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी महेश भट्ट का नाम चर्चा में आया, जब रिया चक्रवर्ती के साथ उनके पुराने व्हाट्सएप चैट सामने आए। इस मामले ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और कई तरह के सवाल उठे।

महेश भट्ट की दूसरी शादी भी विवादों में रही, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना सोनी राजदान से विवाह किया था। इस फैसले पर भी काफी क्रिटिसिज्म हुआ था। इसके अलावा उन पर कई बार यह भी आरोप लगे कि उनका संबंध अंडरवर्ल्ड या गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा रहा है और फिल्मों की फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाए गए, हालांकि उन्होंने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है।

Read More: Box Office पर ‘Bhoot Bangla’ का भूत सवार, 6 दिन में कमाई ने उड़ाए सबके होश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।