Mouni Roy And Disha Patani Bond: Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। इन चर्चाओं को तब और हवा मिली, जब लोगों ने देखा कि मौनी और उनके पति Suraj Nambiar ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। अब इसी बीच मौनी की करीबी दोस्त Disha Patani को लेकर भी एक नई चर्चा शुरू हो गई है।
Disha Patani News: क्या दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार से बनाई दूरी?
मौनी रॉय और दिशा पाटनी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और कई बार तो वो एक दूसरे के काफी क्लोज़ भी नजर आती है। जिस वजह से फैंस को ये शक होने लगता है कि ये कही एक दूसरे को चाहती तो नहीं। पर इनकी दोस्ती ही ऐसी है, जिसमें बिना दुनिया ती परवाह किए एक दूसरे के लिए बस प्यार देखने को मिलता है और इसी वजह से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

एक एक्स (ट्विटर) अकाउंट ने दावा करते हुए लिखा कि मौनी के बाद अब दिशा ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया है, जिसे बॉलीवुड की सबसे चौंकाने वाली खबर बताया जा रहा है। हालांकि, इन खबरों पर अब तक दिशा और मौनी किसी की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है कि आखिर दिशा ने ऐसा क्यों किया है?
Disha Patani And Mouni Roy Friendship: ‘द एंटरटेनर्स’ टूर से शुरू हुई थी दोस्ती

दिशा पाटनी और मौनी रॉय की दोस्ती की शुरुआत साल 2023 में Akshay Kumar के ‘द एंटरटेनर्स’ अमेरिका टूर के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आने लगीं। चाहे पार्टी हो, जिम वर्कआउट या फिर वेकेशन, दोनों अक्सर ट्विनिंग आउटफिट्स में दिखाई देती थीं। एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने दिशा के साथ अपने रिश्ते को खास बताते हुए कहा था कि दोनों के बीच गहरा सम्मान और मजबूत बॉन्डिंग है।
Disha Patani And Suraj Nambiar Marriage: 2022 में गोवा में हुई थी मौनी और सूरज की शादी

अगर सूरज और मौनी की शादी को लेकर बात करें तो कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को Goa में शादी रचाई थी। शादी समारोह Hilton Goa Resort में आयोजित किया गया था। अब क्योंकि सूरज मलयाली परिवार से हैं और मौनी बंगाली संस्कृति से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनकी शादी दोनों रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी। हालांकि इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Read More: अपने ही बनाए जाल में बुरे फंसे Rajveer Sisodiya, यूट्यूबर पर लगे Extra Marital Affair के आरोप


Download Android App
Download iOS App




