बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में महिलाओं को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। मुकेश खन्ना के इसी बयान की कड़ी आलोचना सिंगर सोना मोहपात्रा ने की है। सोना मोहपात्रा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, हां बिल्कुल क्योंकि इनके मुताबिक पुरुष घर के अंदर महिलओं और बच्चों का शोषण नहीं करते। एक कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी मानसिकता वाले लोग हैं। परिवर्तन धीमा जरूर है, लेकिन आ रहा है।

बता दें कि, मुकेश खन्ना ने एक वेब पोर्टल से बात करते हुए कहा कि, औरत का काम घर संभालना है। दिक्कतें कहां से शुुरु हुई है मी टू की जब औरतों ने भी काम करना शुरु कर दिया। आत औरत, मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात करती है।

मुकेश ने आगे कहा, उनके काम करने से जो सबसे पहले झेलता है वह है घर का बच्चा, जिसको मां नहीं मिलती। उसे आया के साथ रख दिया जाता है जो उनके साथ सास भी कभी बहू देखता है। मर्द, मर्द है और औरत, औरत।

मुकेश खन्ना कहते हैं कि इस मॉर्डन वल्ड्र में वह समझते हैं कि एक्सेप्ट उनकी बातों को नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मुकेश खन्ना को जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद सफाई दी मुकेश ने
इंस्टाग्राम पर मुकेश खन्ना ने अपने इस वीडियो को साझा किया और कैप्शन में लिखा, मुझे हैरानी हो रही है कि मेरे एक स्टेट्मेंट को गलत तरीके से लिया जा रहा है। जितनी इज्जत मैं महिलाओं की करता हूं, शायद ही कोई करता होगा इसलिए मैंने लक्ष्मी बम नाम का विरोध किया था। मैं नारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। हर रेप कांड के खिलाफ मैंने बोला है। मेरे एक इंटरव्यू की क्लिपिंग को लेकर कुछ लोगों ने शोर मचा दिया है।
मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, मैंने कभी नहीं कहा कि औरतों को काम नहीं करना चाहिए। मैं सिर्फ यह बताने जा रहा था कि मीटू की शुरुआत कैसे होती है। हमारे देश में औरतों ने हर फील्ड में अपनी जगह बनाई है। फिर चाहे वह डिफेन्स मिनिस्टर हो, फाइनेन्स मिनिस्टर हो, विदेश मंत्री हो या स्पेस में हो, हर जगह नारी ने अपना परचम लहराया है। तो मैं नारी के काम करने के खिलाफ कैसे हो सकता हूं।


Download Android App
Download iOS App



