नालंदा विधानसभा महागठबंधन प्रत्याशी गुंजन पटेल की समर्थन में तेजस्वी यादव की जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। तेजस्वी यादव ने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की लहर चल रही है। युवाओं की सरकार बनने वाली है और नालंदा विधानसभा के प्रत्याशी भी युवा हैं।
इनको जिताइए, ये आप के जख्मों पर मरहम लगाएंगे। अब लड़ाई पढ़ाई, लिखाई और दवाई की है। सरकार बनते ही दस लाख युवाओं को पहली कलम से रोजगार दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि गुंजन पटेल वो लड़का है जो रात को तीन-तीन बजे तक लॉकडाउन में अपने बिहारी मजदूरों की मदद के लिए लगा रहता था।
गुंजन पटेल ने जब नालंदा में खूंटा गाड़ दिया है तो इसे उखाड़ने की ताकत किसी वोट के दलालों में नहीं है। वहीं महागठबंधन प्रत्याशी गुंजन पटेल ने कहा कि यह जनसैलाब कोई मामूली भीड़ नहीं, बल्कि मेरा परिवार है। तेजस्वी यादव जी के मुख्यमंत्री बनने के राह में जो भी रोड़ा बनेगा, उसे नालंदा की जनता करारा जवाब देगी।
यह धर्मयुद्ध है और इस धर्मयुद्ध का सिर्फ और सिर्फ एक ही विजेता होगा, और वह है हम सभी का अपना भाई तेजस्वी यादव। तेजस्वी यादव ने अंत में लोगों से नारा लगवाया।


Download Android App
Download iOS App



