Samay Raina की नई वीडियो पर फिर भड़के Mukesh Khanna, कहा- ‘कुत्ते की दुम….

Summary :

Mukesh Khanna On Samay Raina: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने नए वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ की वजह से फिर चर्चाओं में आ गए हैं. जब इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) का विवाद हुआ था, तब से लेकर अब तक उनकी लाइफ के लगे हुए हैं. भारत देश में हर कोई उनको क्रिटीसाइज करता दिखाई दिया है. फिर चाहे वो बॉलीवुड स्टार्स हो या पॉलिटीशियन्स हर किसी ने समय रैना की जमकर क्लास लगाई थी. ऐसे में अब शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने खुद उनकी नई वीडियो पर एक स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें वो समय…

Mukesh Khanna On Samay Raina: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने नए वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ की वजह से फिर चर्चाओं में आ गए हैं. जब इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) का विवाद हुआ था, तब से लेकर अब तक उनकी लाइफ के लगे हुए हैं. भारत देश में हर कोई उनको क्रिटीसाइज करता दिखाई दिया है. फिर चाहे वो बॉलीवुड स्टार्स हो या पॉलिटीशियन्स हर किसी ने समय रैना की जमकर क्लास लगाई थी. ऐसे में अब शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने खुद उनकी नई वीडियो पर एक स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें वो समय पर सीधा निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं.

समय रैना ने अपने हालिया यूट्यूब वीडियो में मुकेश खन्ना के बयान पर नाराजगी जाहिर की है. समय ने अपने वीडियो में बताया था कि इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी (India’s Got Latent Controversy) के दौरान हर कोई उनको क्रिटीसाइज कर रहा था.

Mukesh Khanna On Samay Raina: मुकेश खन्ना पर समय ने कसा था तंज

Mukesh Khanna On Samay Raina
Mukesh Khanna On Samay Raina (Source: Social Media)

समय ने अपनी वीडियो में कहा कि, “सब आ गए थे खाने हमको- पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटीज, सुनील पाल और तो और शक्तिमान (मुकेश खन्ना) आ गया था यार. शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे, ‘सॉरी शक्तिमान’, वो कह रहा था कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा. मुझे नहीं पता आप लोगों ने कितना शक्तिमान देखा है लेकिन उस समय याद हो तो न्यूज आती थी कि बच्चा शक्तिमान देखकर छत से कूद गया है. तूने तो बच्चे मारे हैं, तू क्या नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है.”

Mukesh Khanna On Samay Raina: समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना

Mukesh Khanna On Samay Raina
Mukesh Khanna On Samay Raina (Source: Social Media)

अब समय रैना के इस तीखे बयान के सामने आते ही मुकेश खन्ना ने इसपर ऐसा रिएक्शन दिया है जो कि तेजी से वायरल हो गया है. मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है, उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी है. समय रैना की भी एक दुम है, कितना भी मारो सीधा करो वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है, वो रोस्टेड प्राणी है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

मुकेश खन्ना ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखा कि, “गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा मारा. फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है, उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए. जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें. क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.”

Mukesh Khanna On Samay Raina: मुकेश और समय के बीच कब तक चलेगा विवाद?

Mukesh Khanna On Samay Raina
Mukesh Khanna On Samay Raina (Source: Social Media)

ऐसे में समय का ये नया ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो आने वाले समय में और कितने लोगों को ऑफेंड करेगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा. पर फिलहाल के लिए ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि मुकेश खन्ना और समय की हो रही ये कॉन्ट्रोवर्सी अब कहां जाकर खत्म होती है.

Read More: Rajpal Yadav के सपोर्ट में ऊतरे सलमान खान, चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में सौरभ द्विवेदी पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर एक्टर ने दी सफाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।