‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में तहलका मचाने वाले एक्टर शरद मल्होत्रा का शुक्रवार को कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. एक्टर में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया और अपना कोविड 19 टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए. इस रिपोर्ट के आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. राहत की बात है कि उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया का टेस्ट निगेटिव निकला है.

शरद मल्होत्रा ने इस बारें में हमें जानकारी देते हुए कहा, “अगर आप हमेशा सकारात्मक हो तो हमेशा आपकी जिंदगी में अच्छी चीजें होती हैं और अच्छे लोग आपके आस पास रहते हैं. लगता है मैंने इस विचार को इस काफी गंभीरता से लें लिया और दुर्भाग्यवश मेरी COVID -19 का परीक्षण सकारात्मक आया है, हालांकि मुझे काफी हलके लक्षण हैं और उन्होंने आगे कहा कि राहत की बात है कि मेरी पत्नी का टेस्ट निगेटिव आया है. मैं सभी उपायों का पालन कर रहा हूं साथ ही मेडिकल देखरेख में मैं होम क्वांरटीन में हूं. उन्होंने लोगों से अपील कि कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें. मैं जल्द मजबूती के साथ वापसी करने का वादा करता हूं.
दरअसल, कुछ दिन पहले शरद मल्होत्रा के जिगरी दोस्त विकास कलंत्री और उनकी पत्नी प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है. इस बात का खुलासा खुद विकास कलंत्री ने किया था. कोरोना टेस्ट करवाने से ठीक पहले विकास कलंत्री और उनकी पत्नी ने शरद मल्होत्रा और रिप्सी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के आधार पर माना जा रहा था कि शरद मल्होत्रा भी कोरोना की चपेट में आ सकते है.इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर शरद के फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने का कामना कर रहे हैं.


Download Android App
Download iOS App



