नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वेकेशन पर जा रहे सेलेब्स की लगाई क्लास, बोले- ‘कुछ तो शर्म करो…’

Summary :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन सेलेब्स पर निशाना साधा है जो वेकेशन पर एंजॉय कर रहे हैं और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चहिए।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है।  फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग्स पूरी तरह से बंद है। ऐसे में कई सेलेब्स अब वेकेशन पर निकल गए हैं। सेलेब्स मालदीव्स और अन्य जगह पर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन सेलेब्स पर निशाना साधा है, जो वेकेशन पर हैं और अपनी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। 


देश में कोरोना वायरस के कारण खराब होती स्थिती पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहद दुखी हैं। ऐसा तमें वह उन सेलेब्स पर भड़के हुए हैं, जो विदेशों में वेकेशन का मजा ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘लोगों के पास खाना नहीं है और आप पैसे फेंक रहे हो। कुछ तो शर्म करो’।

 रिपोर्ट के मुताबिक नवाजुद्दीन ने सेलेब्स के वेकेशन पर जानें और वहां से फोटोज शेयर करने पर कहा, ‘वो लोग क्या बात करेंगे? एक्टिंग के बारे में? इन लोगों ने तो मालवीव को तमाशा बना रखा है। मुझे नहीं पता उनके टूरिजम इंडस्ट्री के साथ क्या अरेंजमेंट्स हैं। लेकिन इंसानियत के नाते, प्लीज अपनी वेकेशन की फोटोज अपने पास तक रखें। यहां सभी इस मुश्किल समय को झेल रहे हैं। कोविड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जो लोग मुश्किल समय को झेल रहे हैं उन्हें ये फोटोज दिखाकर उनका दिल ना तोड़ें’।


नवाजुद्दीन ने आगे कहा, ‘हम जो एंटरटेनर्स हैं हमें थोड़ा बड़ा होना पड़ेगा। हमें कई लोग फॉलो करते हैं तो हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी’।  नवाज ने जब पूछा कि क्या आप अब कभी मालदीव जाएंगे तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं, मैं अपने घर बुधाना में परिवार के साथ हूं।  यही मेरा मालदीव है’। 

Desk Team