‘फिर हेराफेरी’ निर्देशक नीरज वोरा का निधन ,लंबे समय से थे बिमार

Summary :

NULL

बॉलीवुड निर्माता, लेखक और अभिनेता नीरज वोरा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 54 वर्षीय नीरज वोरा ने आज सुबह (14 दिसंबर) तकरीबन 4 बजे मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में आखिरी सास ली।

आपको बता दे कि पिछले साल अक्टूबर में उन्हें हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्‍हें दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था, वहां नीरज कोमा में चले गए थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। नीरज पिछले 10 महीने से कोमा में थे। एम्स से उन्हें उनके दोस्त फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर शिफ्ट कर दिया गया था। फिरोज नाडियाडवाला नीरज की सारी जिम्‍मेदारी उठा रहे थे।

नीरज की अच्छी तरह देख-रेख के लिए फिरोज ने जुहू स्थित अपने बंगले के एक कमरे को ICU में बदल दिया था। मार्च 2017 से ही 24 घंटे एक नर्स, वॉर्ड बॉय और एक कुक नीरज के साथ रहते थे, इसके अलावा फ़िज़ियोथेरपिस्ट, न्यूरो सर्जन, ऐक्यूपंगक्चर थेरपिस्ट और जनरल फिजिशन समय-समय पर नीरज का इलाज कर रहे थे।

नीरज वोरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सपोर्टिंग अभिनेता फिल्म होली (1984) के जरिए की थी। आमिर खान स्टारर ‘रंगीला’ की कहानी लिख उन्होंने बॉलीवुड में नया मुकाम पाया। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म खिलाड़ी 420 (2000) से नीरज निर्देशन के क्षेत्र में उतरे। उन्होंने वेलकम बैक (2015), बोल बच्चन (2012), खट्टा-मीठा (2010) समेत कई फिल्मों में अभिनय किया।

इसके अलावा नीरज वोरा ने काफी सालों तक गुजराती थिएटर भी किया था। साल 1992 में उनके प्ले अफलातून पर ही आगे चलकर रोहित शेट्टी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गोलमाल’ बनाई थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team