इन दिनों नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी के चर्चे खूब जोरों-शोरों से हैं। इस समय नेहा और आदित्य इंडियन आइडल 11 में नजर आ रहे हैं। आदित्य नारायण शो में होस्ट बने हुए हैं तो वहीं नेहा कक्कड़ जज बनी हुई है। दोनों की शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ हाथों में लाल चूड़ा पहने भी दिखाई दी।

हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा कार के अंदर बैठी नजर आ रही हैं। नेहा ने वेस्टर्न ड्रेस के साथ हाथों में रेड कलर का चूड़ा पहना हुआ है जिसको वो फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई। इतना ही नहीं नेहा साथ ही गाना भी गाते हुए दिख रही है। कब वो दिन आएगा,जब हम भी मेंहदी लगवाएंगे,ना जाने कब आएंगे और डोली में ले जाएंगे,याद पिया की आने लगी।

यहाँ देखें नेहा का वीडियो…
नेहा का यह गाना बीते साल रिलीज हुआ था, जो अब भी धूम मचा रहा है। यह फाल्गुनी पाठक के गीत का रीक्रिएशन है, जिसके जानी ने लिखा और संगीत से तनिष्क बागची ने सजाया।
नेहा को गाना गाते हुए देख ऐसा लग रहा है कि वो किसी न किसी शख्स को जरूर मिस कर रही है। वैसे इंडियन आइडल के मंच पर इन दिनों नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं,लेकिन शादी से पहले ही नेहा के हाथों में चूड़ा देख उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। तो आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

इस दिनों इंडियन आइडल शो में नेहा और आदित्य की शादी सिलसिला चल रहा है। इससे शो की टीआरपी बढ़ रही है या सचमुच दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

अब इस बात का खुलासा तो 14 फरवरी के दिन ही होगा। वैसे खबर ये भी है नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण असल जिदंगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



