उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। हर रोज़ वो कोई न कोई नए एक्सपेरिमेंट्स कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमे वो अपने हाथो का इस्तेमाल कर अपने इज़्ज़त बचाती दिख रही थी। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स का गुस्सा उर्फी पर फुट पड़ा था। अब एक बार फिर उर्फी अपने नए लुक के साथ पेश हो गयी है।

उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। अब तक अतरंगी आउटफिट्स पहनकर सबको चौंकाने के बाद, कुछ दिनों से उर्फी सेमी न्यूड फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। अब उर्फी ने टॉपलेस फोटो शेयर की है और इस फोटो में उन्होंने आगे से अपने बॉडी पार्ट को बालों से कवर किया है। इस फोटो के लिए उर्फी ने हेयर एक्सटेंशन यानी नकली बालों का इस्तेमाल किया है ताकी उनकी लंबाई की वजह से वह बॉडी पार्ट को कवर कर सकें।

बॉटम में उर्फी ने जीन्स पहनी है और इसके साथ ही नाक में नथ डाली हुई है। उर्फी की इस फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सब उनकी हॉटनेस की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में उर्फी के सेमी न्यूड वीडियो के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि उन्होंने वो वीडियो क्यों शेयर किया था।
उर्फी ने उन्हें उनके आउटफिट्स को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सभी को तैयार होना, खूबसूरत दिखना पसंद है। मुझे भी यह पसंद है और इसलिए मैं ये सब करती हूं, लेकिन जिन्हें इससे दिक्कत है, ये उनकी दिक्कत है। आप लोगों को मदद की जरूरत है।

वही अब लेटेस्ट फोटोज की बात करे तो इन तस्वीरो पर तरह- तरह के कमैंट्स सामने आ रहे है। कोई बोल रहा है, ‘गलती से कोई पंखा ना चला देना।’ तो कोई उर्फी की इन पिक्स को देख उन्हें क्वीन बता रहा है।


Download Android App
Download iOS App



