निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का लिपलॉक एक बार फिर चर्चा में आया, वजह है काफी दिलचस्प

Summary :

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जबरदस्त जलावा बिखरने वाली मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस एक बेहद क्यूट कपल हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जबरदस्त जलावा बिखरने वाली मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस एक बेहद क्यूट कपल हैं। जब कभी यह कपल साथ में बाहर निकलते हैं तो सभी की नजरें इन्हीं पर टीकी रहती हैं। खैर,प्रियंका और निक की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। 
ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ,जी हां दरअसल निक ने अपने एक्टर दोस्त ग्लेन पॉवेल को बर्थडे विश किया है। इसके लिए उन्होंने एक बेहद ही मजेदार तस्वीर साझा की है। 

निक जोनस ने एक्टर दोस्त को ऐसे किया विश
दरअसल निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो साझा की है इसमें निक और प्रियंका एक-दूसरे को लिप किस कर रहे हैं। वहीं उनके दोस्त भी उनकी नकल उतारते हुए नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में निक ने दोस्त ग्लेन को विश करते हुए लिखा,हैपी बर्थडे ग्लेन पॉवेल,हम तुम्हें प्यार करते हैं। 
बता दें निक और प्रियंका की ये तस्वीर किसी पुराने हॉलिडे की है। जब इस साल के शुरूआत यानी जनवरी में ग्लेन ने इस आउटिंग की फोटोज पोस्ट की हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं प्रियंका और निक अक्सर दोस्तों और फैमिली के साथ हॉलिडे मनाते हैं और फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती हैं। 
गौरतबल है,कोरोना काल में भी पिछले कुछ महीनों से प्रियंका और निक घर पर साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। फिलहाल प्रियंका ने अपनी फिल्मों की शेड्यूल को रोक दिया है। वहीं उनके पति निक जोनस घर पर ही वर्क कमिटमेंट्स खत्म कर रहे थे। 

Desk Team