Nikki Tamboli Insults Fukra Insaan: ‘Battleground Season 2’ का नया एपिसोड दर्शकों के लिए किसी धमाके से कम नहीं रहा। शो में जहां एक तरफ Fight Club राउंड ने कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबले को और ज्यादा खतरनाक बना दिया, वहीं दूसरी तरफ Nikki Tamboli की एंट्री ने पूरे गेम का माहौल बदल दिया। तीखी नोकझोंक, मेंटर्स के बीच जुबानी जंग और Fukra Insaan का गुस्से में सेट छोड़ देना- इन सबने शो को कॉन्ट्रोवर्शियल बना दिया है। अब सवाल यह है कि आखिर इस हफ्ते किसकी छुट्टी होने वाली है और क्या Nikki की एंट्री किसी बड़े गेम प्लान का हिस्सा है?
Nikki Tamboli Insults Fukra Insaan: Nikki Tamboli की एंट्री से हिला Battleground

Battleground Season 2 के Fight Club एपिसोड में Nikki Tamboli ने जैसे ही एंट्री मारी, वैसे ही माहौल गरमा गया। आते ही उन्होंने Priyanka Chahar Choudhary पर टॉन्ट मारते हुए कहा कि अब “जंगली बिल्ली शिकार करने आ गई है।” इस बयान पर Priyanka ने भी पलटवार करते हुए खुद को “शेरनी” बताया।
लेकिन असली धमाका तब हुआ जब निक्की ने Fukra Insaan को नजरअंदाज कर दिया। Priyanka ने जब इस बात पर सवाल उठाया, तो Nikki ने ताना मारते हुए कहा कि उन्हें वहां सिर्फ चार मेंटर्स ही नज़र आ रहे हैं। इस बात ने Fukra को भड़का दिया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। निक्की ने Fukra को टारगेट करते हुए कहा कि अगर हार बर्दाश्त नहीं होती तो मेंटर बनना ही नहीं चाहिए।
जवाब में Fukra ने कहा कि वह सिर्फ उन्हीं लोगों से बात करते हैं जो उनके लेवल के हों। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में Fukra बीच बहस से उठकर चले गए। इस पल की वजह से ये पूरा एपिसोड अब लोगों के बीच चर्चा में आ गया है।
Fight Club Task : Max बना हीरो, लेकिन एलिमिनेशन ट्विस्ट ने बढ़ाई टेंशन
View this post on Instagram
इस ड्रामें के बीच कॉम्पिटिशन भी काफी जबरदस्त रहा। इस बार कंटेस्टेंट्स को सबसे कमजोर खिलाड़ियों के नाम चुनने थे, जिनमें Divyanshu और Sneha को सबसे ज्यादा वोट मिले। इसके बाद ‘हवा बाज़ी’ टास्क में Max और Rishabh आमने-सामने आए।
दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन Max ने अपनी ताकत और प्लानिंग से जीत हासिल कर ली। लगातार अच्छा परफॉर्म करने की वजह से उसे ‘तूफानी प्लेयर ऑफ द वीक’ का अवॉर्ड भी मिला। इससे Max का दबदबा बाकी खिलाड़ियों पर साफ नज़र आने लगा। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब शो में बताया गया कि अब पांच टीमें सिर्फ चार जगहों के लिए लड़ेंगी। यानी एक पूरी टीम अपने मेंटर समेत बाहर हो जाएगी। इस ऐलान ने सभी खिलाड़ियों की चिंता बढ़ा दी है। अब हर टीम के लिए आने वाले एपिसोड ‘करो या मरो’ की सिचुएशन बन चुके हैं।
Khesari Lal ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का, लेकिन Team Lootere ने बढ़ाया खतरा

जहां शो में झगड़े और टकराव देखने को मिले, वहीं Khesari Lal Yadav ने अपने मजेदार अंदाज से माहौल हल्का करने की कोशिश की। उन्होंने Priyanka को गुलाब देकर डांस किया और फिर Nikki के साथ भी मंच शेयर किया। इस दौरान Fukra ने मजाक में इसे “Battleground Bhojpuri” तक कह दिया।
लेकिन मनोरंजन के पीछे एक बड़ा गेम प्लान भी छिपा था। Nikki ने अपनी नई टीम ‘Team Lootere’ के खिलाड़ियों को पेश किया, जिनमें Satwinder Singh और Priti Mandal जैसे मजबूत कंटेस्टेंट शामिल हैं। Satwinder की दमदार फिजीक और मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड ने बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी।
अब शो में पांचवीं टीम के आने से मुकाबला और मुश्किल हो गया है। पुराने कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह बचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। Nikki की टीम ने आते ही साफ कर दिया है कि वो मुकाबले को आसान नहीं रहने देंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में Battleground Season 2 में और भी बड़े विवाद और एलिमिनेशन देखने को मिल सकते हैं।
Read More: 6 साल बाद Rhea Chakraborty को मिली बड़ी राहत, सुशांत केस में कोर्ट के फैसले ने बदला पूरा खेल…


Download Android App
Download iOS App




