सिंगर टोनी कक्कड़ और जान कुमार सानू के साथ इश्क लड़ाने के बाद मुंबई छोड़ उदयपुर चलीं निक्की तंबोली

Summary :

बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बिग बॉस के घर में वो कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू के साथ इश्क लड़ाते हुए दिखी थी। हालांकि घर से बाहर आने के बाद निक्की का नाम फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ के साथ जुड़ा। अब टोनी कक्कड़ के साथ नाम जुड़ने और जान के साथ होली खेलने के बाद बुधवार को निक्की ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बिग बॉस के घर में वो कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू के साथ इश्क लड़ाते हुए दिखी थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच लड़ाई भी देखने को मिली। जहां निक्की ने जान पर कई आरोप लगाए थे लेकिन बाद में जान उनके कनेक्शन बनकर ही शो में लौटे थे। जिसके बाद इनका रिश्ता लोगो के लिए कंफ्यूजिंग हो गया। 



हालांकि घर से बाहर आने के बाद निक्की का नाम फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ के साथ जुड़ा। बीते कई दिनों से वो हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। लोगो का कहना है कि वो जल्द ही नेहा कि भाभी बन सकती है। 


अब टोनी कक्कड़ के साथ नाम जुड़ने और जान के साथ होली खेलने के बाद बुधवार को निक्की ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उदयपुर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस तरह-तरह के अंदाज़े लगा रहे हैं। निक्की ना केवल सेट पर बल्कि असल जिंदगी में भी काफी स्टाइलिश हैं। 


फोटोज में निक्की तंबोली कई सारे पोज देते दिखाई दीं। इनमें वे काफी स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें किसी फोटोशूट की लग रही हैं। तस्वीरों में निक्की का अंदाज देखकर लोग उनके दीवाने बन गए है। 

Desk Team