लग्जरी लाइफस्टाइल, अरबों की संपत्ति और महंगी ज्वेलरी, Nita Ambani की नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Summary :

Nita Ambani Net Worth: भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक Nita Ambani सिर्फ मुकेश अंबानी की पत्नी ही नहीं हैं, बल्कि खुद एक सफल बिजनेसवुमन, समाजसेवी और आर्ट प्रमोटर भी हैं। उनका जीवन न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। Nita Ambani Net Worth: Nita Ambani की नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे दंग मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन Nita Ambani सिर्फ सोशल वर्क के लिए ही नहीं, बल्कि अपने रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 2340-2510 करोड़ रुपये नीता अंबानी की नेटवर्थ बताई जाती…

Nita Ambani Net Worth: भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक Nita Ambani सिर्फ मुकेश अंबानी की पत्नी ही नहीं हैं, बल्कि खुद एक सफल बिजनेसवुमन, समाजसेवी और आर्ट प्रमोटर भी हैं। उनका जीवन न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है।

Nita Ambani Net Worth: Nita Ambani की नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Nita Ambani Net Worth( Source: Social Media)
Nita Ambani Net Worth( Source: Social Media)

मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन Nita Ambani सिर्फ सोशल वर्क के लिए ही नहीं, बल्कि अपने रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 2340-2510 करोड़ रुपये नीता अंबानी की नेटवर्थ बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी की नेटवर्थ अभी 2.8 बिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर है। वह कई बड़े वेंचर की अगुवाई करती हैं। रिलायंस फाउंडेशन के अलावा वह महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली डिजिटल मूवमेंट हर सर्कल की अगुवाई करती हैं।

Nita Ambani Net Worth: लग्जरी लाइफस्टाइल

Nita Ambani Net Worth( Source: Social Media)
Nita Ambani Net Worth( Source: Social Media)

2025 में नीता अंबानी की कुल संपत्तिलगभग ₹8,500 करोड़ रुपये (1.02 Billion USD) से अधिक आंकी गई है। उनकी संपत्ति हर साल बढ़ती जा रही है क्योंकि वे रिलायंस ग्रुप की प्रमुख हिस्सेदार होने के साथ-साथ कई स्वतंत्र बिजनेस और संगठनों से भी जुड़ी हैं। कुल संपत्ति -₹8,500 करोड़ रुपये

Nita Ambani का जीवन रॉयल और एलिगेंट दोनों है। वे एंटीलिया (Antillia) नाम के 27-फ्लोर के महलनुमा घर में रहती हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹12,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी ज्वेलरी कलेक्शन, डिज़ाइनर कपड़े, और लक्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है।

Nita Ambani Jewellery: जानिए नीता अंबानी के पास कितने करोड़ के गहने

Nita Ambani Net Worth
Nita Ambani Net Worth( Source: Social Media)

जामनगर में अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान नीता अंबानी ने अपना सबसे महंगा हार फ्लेक्स किया था। जो कि बड़े- बड़े हीरों और पन्नों से बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हार की कीमत 500 करोड़ रुपये है और इसे तैयार करने के लिए 3 साल तक मेहनत की गई थी। इस हार पर लगे 2 बड़े- बड़े पन्ने इस रॉयल बना देते हैं। नीता अंबानी के पास मिरर ऑफ पैराडाइज की अंगूठी भी है।

इसमें दुर्लभ हीरे की विशेषता, कट और शिल्प कौशल के प्रतीक का प्रमाण है। 52 कैरेट की गोलकोंडा हीरे की अंगूठी महाराजा और मुगल मैग्निफिसेंस संग्रह से संबंधित है। हालांकि इसकी कीमत £5 मिलियन (43,89,78,094 भारतीय रुपये) थी, ये क्रिस्टी की ऐतिहासिक नीलामी का हिस्सा था।

Nita Ambani के पास मुगल शासन की भी ज्वेलरी है। हीरे और स्पिनेल को एम्बेड करके बनाया गया है। इसमें दो स्वतंत्र बिना कटे माणिक और 30 से अधिक व्यक्तिगत रॉक हीरे हैं। नीता अंबानी का ये लुक बेटे आकाश की शादी का है. इस खास दिन के लिए नीता ने लाल रंग के आउटफिट्स को व्हाइट और ग्रीन एमरेल्ड ज्वैलरी से पूरा किया था। माना जाता है ये ज्वैलरी नीता के कलेक्शन की सबसे महंगी ज्वैल है।

पन्ना और हीरे का ये हार अंबानी परिवार के गहनों में शामिल है। ये अंबानी परिवार के सबसे कीमती हार में से एक हो सकता है। जामनगर में अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन में Nita Ambani ने यह हार पहना था, जिसकी कीमत करीब 500-600 करोड़ रुपये बतायी गई थी।

Also Read: Nita Ambani ने स्टाफ मेंबर का कुछ इस तरह मनाया बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।