बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस मूव्स से करोड़ों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैन्स को भी उनका यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

अरेबिक वर्जन नोरा फतेही ने अपने लोकप्रिय गानो दिलबर का गाते दिखाई दे रही हैं। नोरा फतेही का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियाे में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही ने सिल्वर कलर की सिमरी वाला आउटफिट पहना है। इस आउटफिट में नोरा फतेही बहुत स्टन्निंग लग रही हैं।
नोरा का सिंगिंग टैलेंट भी इस वीडियो के जरिए फैन्स के सामने आया है। एक्ट्रेस डांस के साथ-साथ लाजवाब गाना भी गाती हैं। फैन्स को नोरा का यह वीडियो पसंद आ रहा है और अपने रिएक्शनस भी इसपर दे रहे हैं। नोरा फतेही की फिल्मों की बात करें तो फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में एक्ट्रेस दिखाई देंगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि नोरा का धमाकेदार डांस इस फिल्म में भी नजर आएगा। फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में एक्ट्रेस अंतिम बार दिखाई दी थीं। वरूण धवन और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में अहम किरदार में थे।



Download Android App
Download iOS App



