Nora Fatehi Song Controversy: यूट्यूब से हटाया गया Nora Fatehi का गाना Sarke Chunar Teri Sarke, लिरिक्स के चलते उठी बैन की मांग

Summary :

Nora Fatehi Song Controversy: बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त और फेमस डांसर नोरा फतेही की अपकमिंग कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’ इस समय एक बड़े विवाद के चलते सुर्खियों में है. इस विवाद की जड़ फिल्म का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ है, जिसमें संजय दत्त और नोरा डांस करते नजर आते हैं। इस गाने को इसकी कथित अश्लीलता और लिरिक्स से वजह से सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से गाने को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। Nora Fatehi Song Controversy: यूट्यूब से हटाया गया Nora Fatehi का गाना…

Nora Fatehi Song Controversy: बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त और फेमस डांसर नोरा फतेही की अपकमिंग कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’ इस समय एक बड़े विवाद के चलते सुर्खियों में है. इस विवाद की जड़ फिल्म का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ है, जिसमें संजय दत्त और नोरा डांस करते नजर आते हैं। इस गाने को इसकी कथित अश्लीलता और लिरिक्स से वजह से सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से गाने को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है।

Nora Fatehi Song Controversy: यूट्यूब से हटाया गया Nora Fatehi का गाना Sarke Chunar Teri Sarke

Nora Fatehi Song Controversy
Nora Fatehi Song Controversy( Source: Social Media)

‘सरके चुनर’ गाने को संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया था। रिलीज के बाद ही कई लोगों ने इसके बोल को आपत्तिजनक और डबल मीनिंग बताया। साथ ही गाने की कोरियोग्राफी को भी भड़काऊ करार दिया। गाने की आलोचना तेजी से बढ़ती गई। विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया।

साथ ही इस गाने को नए वर्जन के साथ तैयार करने का फैसला लिया, जिसमें गाने के बोल बदले जाएंगे, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह नया गाना कब तक रिलीज होगा, लेकिन मेकर्स इसे जल्द ही दर्शकों के सामने लाने की कोशिश में हैं।

राकीब आलम ने लिखा गाना

Nora Fatehi Song Controversy( Source: Social Media)
Nora Fatehi Song Controversy( Source: Social Media)

बता दें, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने को हिंदी में राकीब आलम ने तैयार किया, जो एक गीतकार और संगीतकार हैं। राकीब आलम साउथ इंडियन फिल्मों के बड़े हिट गानों के लिए हिंदी बोल लिखने के लिए जाने जाते हैं। इनमें ‘पुष्पा: द राइज’ का साउंडट्रैक ‘श्रीवल्ली’ और ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’ भी शामिल है। यह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जो हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में एआर रहमान और देवी श्री प्रसाद जैसे संगीतकारों के साथ काम किया है।

राकीब आलम द्वारा तैयार किए गए ‘पुष्पा: द राइज’ के ‘श्रीवल्ली’ के हिंदी वर्जन को इतना प्यार मिला, भला वो कैसे ‘सरके चुनर तेरी’ गाने के बोल इतने गंदे लिख सकता है।

वही रकीब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट में लिखा, ‘मेरे गाने ‘सरके सरके‘ के लिरिक्स को लेकर जो भी विवाद सामने आया है, मैं उस पर अपनी तरफ से कुछ कहना चाहता हूं। सबसे पहले, मैं ये स्पष्ट करना जरूरी समझता हूं कि इस गाने के हर एक शब्द फिल्म के डायरेक्टर ने लिखे हैं जो ओरिजिनल कन्नड़ गाना है, जिसे हिंदी में ट्रांसलेट किया गया है।

इन लिरिक्स में मेरा एक भी मूल शब्द शामिल नहीं है मैंने सिर्फ शब्द दर शब्द ओरिजिनल गाने को ट्रांसलेट किया है. फिर भी, अगर इस गाने के शब्दों से कोई भी व्यक्ति की भावनाओं को पहुंचती है, तो मैं इसके लिए दिल से खेद व्यक्त करता हूं। मेरा उद्देश्य कभी भी किसी को चोट नहीं पहुंचा रहा है। आप सबका प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं.’

बैन की भी उठी मांग

Nora Fatehi Song Controversy( Source: Social Media)
Nora Fatehi Song Controversy( Source: Social Media)

फैंस और सेलेब्स के सोशल मीडिया पर विरोध करने के बाद ये गाना एक वकील तक भी पहुंच गया। जिसके बाद उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे बैन करने की मांग की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के लिरिक्स और वीडियो बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो समाज पर गलत असर डाल सकते हैं, खासकर बच्चों और युवाओं पर। इतना ही नहीं, शिकायत को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक भी भेजा गया और इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

फिल्म के बारे में

Nora Fatehi Song Controversy( Source: Social Media)
Nora Fatehi Song Controversy( Source: Social Media)

ये गाना ‘केडी – द डेविल’ का है, जो एक कन्नड़ एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसे केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्देशित किया गया है। फिल्म 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी शामिल हैं। मूवी 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Also Read: Sikh Community की ओर से Dhurandhar 2 के मेकर्स को भेजा गया Legal Notice, क्या फिल्म हो पाएगी रिलीज?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।