हार्ट अटैक नहीं, इन दवाओं से हुई Actress Shefali की मौत! जवान दिखने के लिए कर रहीं थीं सेवन

Summary :

Actress Shefali: ‘कांटा लगा’ गाने से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है ताकि किसी अन्य कारण की पुष्टि की जा सके. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पता लगा है कि शेफाली पिछले 5-6 वर्षों से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं. सूत्रों के अनुसार, वह डॉक्टर की निगरानी में दो विशेष दवाइयां ले रही थीं जिनका उद्देश्य त्वचा…

Actress Shefali: ‘कांटा लगा’ गाने से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है ताकि किसी अन्य कारण की पुष्टि की जा सके. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पता लगा है कि शेफाली पिछले 5-6 वर्षों से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं. सूत्रों के अनुसार, वह डॉक्टर की निगरानी में दो विशेष दवाइयां ले रही थीं जिनका उद्देश्य त्वचा को जवान बनाए रखना था. इसमें प्रमुख रूप से विटामिन सी और ग्लूटाथायोन (Glutathione) शामिल थीं.

क्या दवाओं का दिल पर पड़ा असर?

कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं इन दवाओं का शेफाली के दिल पर बुरा प्रभाव तो नहीं पड़ा. लेकिन इस सवाल पर डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ये दोनों दवाएं मुख्य रूप से त्वचा की रंगत सुधारने और चमक बढ़ाने के लिए होती हैं. इनका हृदय से कोई सीधा संबंध नहीं है. डॉक्टर्स के अनुसार, विटामिन सी और ग्लूटाथायोन का प्रभाव शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में होता है, जिससे त्वचा पर असर दिखता है, न कि दिल पर.

मिर्गी से जूझ रही थीं शेफाली

यह भी सामने आया है कि शेफाली करीब 15 वर्षों तक मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी से पीड़ित थीं. हालांकि हाल के वर्षों में उनकी स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन यह देखा जाना बाकी है कि क्या इस पुरानी बीमारी का उनकी मौत से कोई संबंध है या नहीं. इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ निश्चित कहा जा सकता है.

जांच में जुटी पुलिस, चार लोगों के बयान दर्ज

शुक्रवार की देर रात शेफाली की मौत की खबर सामने आई. रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद वे तुरंत उनके घर पहुंची. वहां मौजूद परिजनों से पूछताछ की गई. इसके अलावा शेफाली के घरेलू नौकर और कुक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया. पुलिस ने शेफाली के पति पराग त्यागी समेत चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं.

असली कारण का इंतजार

फिलहाल शेफाली की मौत को लेकर कई सवाल बने हुए हैं. जहां एक ओर हार्ट अटैक को मौत का संभावित कारण बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है ताकि सच्चाई सामने आ सके. एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट, पुरानी बीमारी और अन्य पहलुओं को भी जांच के दायरे में लिया गया है.

यह भी पढ़ें-Shefali Jariwala के निधन पर Paras Chhabra से लेकर Rashmi Desai समेत इन सितारों ने जताया दुख

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।