बॉलीवुड में आज कई ऐसे स्टार्स मौजूद है जिनकी उम्र कभी भी उनके काम की बीच रोड़ा नहीं बनी है। इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज अभिनेता मौजूद है जो बढ़ती उम्र के साथ भी लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला ना सिर्फ और सिर्फ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आता है।

जो 80 साल से ज्यादा उम्र के बावजूद आज भी बॉलीवुड में अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस उम्र में भी बिग बी का नाता फिल्मी दुनिया से बरकरार है और अभी भी उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है। दिग्गज अभिनेता अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी तस्वीरें और वीडियो से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने जैसलमेर से अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो ऊंट पर बैठे दिखाई दे रहे है मगर इस फोटो से ज्यादा एक्टर का कैप्शन लोगों की अटेंशन की वजह बन गया है जिसमें उन्होंने इस तस्वीर के पीछे का किस्सा बताया है।
वैसे जैसलमेर का नाम सुनते ही सबको लग रहा होगा कि जरुर बिग बी बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने पहुंचे है। जहां से अभिनेता ने अपनी फोटो शेयर की है मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी ऊंट पर बैठे हुए ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक फोटो शेयर की है जो जैसलमेर के पोचीना इलाके की है।

फोटो पर अमिताभ ने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, ‘1969 में जब मैं फिल्में जॉइन करने आया था तो लोग मुझे ‘ऊंट’ कहकर बुलाते थे। मैंने सोचा लोगों को सही ठहराउंगा और ऊंट की सवारी की। ये फोटो रेगिस्तान के काफी अंदर पोचीना इलाके की है, जहां मेरी दूसरी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ की शूटिंग हुई थी। अब किस्मत से लोग मुझे इस तरह नहीं बुलाते क्योंकि ये टाइटल और लोगों ने ले लिया है।’


Download Android App
Download iOS App



