कुछ भी असंभव नहीं…Panchayat 4 की रिलीज से पहले रूढ़िवादी सोच लेकर बोलीं Neena Gupta

Summary :

रूढ़िवादी सोच लेकर मंजू देवी के किरदार के बारे में बोली नीना गुप्ता

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने वेब सीरीज ‘पंचायत’ में अपने किरदार ‘मंजू देवी’ पर बात की। नीना ने बताया, “देश के कई हिस्सों में आज भी ‘प्रधानपति’ का कॉन्सेप्ट है, जहां पति पंचायत की जिम्मेदारियां संभालते हैं। ‘पंचायत’ के जरिए हम दिखा सके कि अगर महिलाएं चाहें, तो वे खुद नेतृत्व कर सकती हैं।

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने वेब सीरीज ‘पंचायत’ में अपने किरदार ‘मंजू देवी’ पर बात की। उन्होंने कहा कि इस सीरीज के जरिए यह दिखाया गया है कि अगर महिलाएं चाहें तो वे नेतृत्व कर सकती हैं और आगे बढ़ सकती हैं, उनके लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। पंचायत में उनके किरदार ‘मंजू’ ने महिलाओं से जुड़ी कई रूढ़िवादी सोच को तोड़ने में मदद की।

नीना ने बताया, “मंजू देवी का किरदार मेरे लिए पंचायत के पहले सीजन से खास रहा, खासकर झंडा फहराने वाले सीन में यह और भी खास रहा। यह मंजू देवी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। गांवों में अक्सर महिलाएं कई चीजों को सीखने या जानने में रुचि नहीं लेतीं, लेकिन मंजू ने इस रूढ़िवादी सोच को तोड़ा।”

Neena Gupta

उन्होंने बताया कि सीरीज में दिखाया गया है कि मंजू धीरे-धीरे दृढ़, जिज्ञासु और आत्मनिर्भर बनती हैं। नीना ने यह भी बताया, “देश के कई हिस्सों में आज भी ‘प्रधानपति’ का कॉन्सेप्ट है, जहां पति पंचायत की जिम्मेदारियां संभालते हैं। ‘पंचायत’ के जरिए हम दिखा सके कि अगर महिलाएं चाहें, तो वे खुद नेतृत्व कर सकती हैं। मुझे इस बात की खुशी है।”

सीरीज में ‘क्रांति देवी’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुनीता राजवार ने भी अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया, “क्रांति का किरदार मेरे लिए खास है। क्योंकि, वह अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होती है। वह सिर्फ एक गृहिणी नहीं, बल्कि एक सशक्त महिला की तरह सोचती और प्रतिक्रिया देती है।”

Ahmedabad प्लेन क्रैश पर Amitabh Bachchan के देरी से Tweet करने पर भड़के यूज़र्स, कहा- अब होश आया…

सुनीता ने बताया कि इस किरदार को निभाते हुए उन्हें खुद से और भी जुड़ाव महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “यह किरदार न सिर्फ दर्शकों को, बल्कि मुझे भी प्रभावित करता है। इसे निभाकर मैं बहुत खुश हूं।”

Neena Gupta

‘पंचायत’ का चौथा सीजन 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे कलाकार हैं, जो एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। सीरीज का निर्माण द वायरल फीवर ने किया है, जिसकी कहानी दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर लिखी है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.