बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर बिजी चल
रही हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म छोरी में देखा गया था, अब जल्द ही वह एक
सोशल मैसेज के साथ बिग स्क्रीन पर लौट रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म जनहित में
जारी में नजर आने वाली हैं। जिसका नया पोस्टर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ
शेयर किया है। फिल्म के नाम से ही साफ हो गया है कि फिल्म एक अलग ही टॉपिक पर बनी
है।
सोनू की टीटू की स्वीटी फेम एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म
जनहित में जारी का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें नुसरत एक अलग ही अंदाज में दिख
रही है। पोस्टर में एक्ट्रेस हाथ में लाउडस्पीकर लिए खड़ी हैं और लिखा है- ड्रग्स
खरीदने में शर्म करो…कंडोम खरीदने में नहीं..। इसके अलावा उन्होंने
एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लोग उनपर अंगुली उठा रहे हैं।
फिल्म से अपने लुक को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “एक सुरक्षित एडिक्ट बनें….ये सूचना है….‘जनहित में जारी’ 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” फिल्म में नुसरत के किरदार की तो एक्ट्रेस को अपने शहर में कंडोम बेचने वाली
एक महिला के रूप में दिखाया जाएगा। इस बार फिल्म में नुसरत एक दम अलग अवतार में
नजर आने वाली हैं।
बता दें कि फिल्म
‘जनहित में जारी’ लीक से हटकर
विषय की कहानी है, जो अपने विषय से पुरानी
परंपराओं को तोड़ने की कोशिश करेगी। फिल्म लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ लोगों
को हंसने के लिए कॉमेडी का डोज भी देने वाली है। इससे पहले भी अक्षय कुमार और आयुष्मान
खुराना को अपनी फिल्मों में कॉमेडी के साथ सामाजिक मैसेज देते देखा गया है।
इस फिल्म में नुसरत
के अलावा राज शांडिल्य, अन्नू कपूर,
अनुद सिंह ढाका और
पारितोष त्रिपाठी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। फिल्म ड्रीम गर्ल के बाद अभिनेत्री
नुसरत भरूचा और राज शांडिल्य दूसरी बार एक साथ इस फिल्म में काम कर रहे हैं।
फिल्म
ड्रीमगर्ल में एक्टर आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। वैसे तो अब बॉलीवुड में एक
के बाद एक एक्टर लीक से हटकर बनी फिल्मों में नजर आ रहे है लेकिन अब देखना होगा कि
नुसरत की यह फिल्म लोगों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App







