बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। वही खबरे तो ये भी आ रही थी कि उनकी शादी में दिक्कते चल रही है। आपको बता दे, नुसरत ने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। नुसरत ने खुद अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी शादी भारत में अमान्य है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से नुसरत और निखिल के बीच में अनबन की खबरें आ रही थीं। निखिल ने बताया कि वो 6 महीने से साथ में भी नहीं है। इसी सब के बीच नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबरों ने भी तूल पकड़ा जिस पर निखिल ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं और अगर नुसरत प्रेग्नेंट हैं भी तो वो बच्चा उनका नहीं है।
अब नुसरत जहां ने इस मसले पर बयान जारी कर कहा है- ‘एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार, शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये एक Interfaith Marriage थी, इसलिए इसे भारत में इसे संवैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कानूनी तौर पर ये शादी वैलिड नहीं है, बल्कि एक रिलेशनशिप या फिर लिव-इन रिलेशनशिप है। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता।’
नुसरत ने कहा- ‘हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन मैंने इसके बारे में बात नहीं की क्योंकि मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। हमारी कथित शादी कानूनी रूप से वैध और मान्य नहीं है और ये कानून की नजर में शादी तो बिल्कुल भी नहीं है।’
आपको बता दे, नुसरत ने इस बयान में ये भी साफ किया कि उनके या उनके परिवार के खर्चे या उनकी बहन की पढ़ाई का खर्च जैसी सभी जरूरतें वो खुद ही पूरी करती आई हैं और इसके लिए वो किसी से पैसे नहीं लेती हैं।
नुसरत ने आगे लिखा है, ‘जिसने खुद के ‘अमीर’ होने का और ये दावा किया है कि ‘मैंने उसका इस्तेमाल किया’, उसने ही हमारे अलग होने के बाद मेरे बैंक अकाउंट से गैरकानूनी तरीके से रात के अंधेरे में पैसे निकाले हैं। इस बात की जानकारी मैं अपने बैंक को दे चुकी हूं और जल्द ही इस पर पुलिस कंप्लेंट भी फाइल करूंगी।’ नुसरत ने पति निखिल पर उनके परिवार के बैंक अकाउंट के इस्तेमाल करने और उनकी बिना जानकारी के उनके अकाउंट्स से छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगाए हैं।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)







