बादशाह और जैकलिन फर्नांडीस का नया गाना ‘पानी-पानी’ रिलीज, द‍िल जीत जेंगे जैकलीन के किलर लुक्स

Summary :

रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी एक बार फिर ‘पानी पानी’ गाने में साथ आई है। इस नए गाने में जैकलीन का राजस्‍थानी अवतार आपका द‍िल जीत लेगा।

 रैपर बादशाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर छा जाने को तैयार हैं। ‘गेंदा फूल सॉन्ग की बड़ी सफलता के बाद दोनों सितारों का अब धमाकेदार म्यूजिक वीडियो ‘पानी पानी’ रिलीज हो चुका है। यह सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बादशाह और जैकलीन की केमिस्ट्री भी देखने लायक है। इस गाने को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने ने धूम मचा दी है।
गेंदा फूल के बाद दोनों दोबारा इस शानदार म्यूजिक वीडियो के साथ लौट आये हैं। इस पेप्पी ट्रैक को बादशाह ने लिखा है और म्यूजिक भी दिया है। बादशाह के अलावा आस्था गिल ने भी इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है। 
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि  जैकलिन फर्नांडीस बंजारा लुक में नजर आ रही हैं।  इस गाने को सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। म्यूजिक वीडियो को रिलीज हुए कुछ ही मिनट हुए हैं और अब तक इस वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज और 20 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
 बादशाह ने अपने करियर में इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। उनमें डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी खूब प्रसिद्ध हुए। वहीं, जैकलीन ने 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Desk Team