अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल परदे पर काफी समय से अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फ़िल्में दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब अक्षय के फैंस उनसे एक जबरदस्त कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं। बता दे की अब अक्षय कुमार का कमबैक तो कन्फर्म हो गया हैं। लेकिन अब ये जबरदस्त साबित होगी या नहीं इस बात पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ हैं। दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ की मुश्किलें हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं।

दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ अभी तक सेंसर बोर्ड से पास नहीं हो पाई हैं। हालांकि अब फिल्म को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आ रही हैं। जहां कहा जा रहा है की- सेंसर बोर्ड ने OMG-2 के ट्रेलर को UA सर्टिफिकेट दे दिया है। अब ट्रेलर रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि फिल्म को कौन सा सर्टिफिकेट देना है, इस पर सेंसर बोर्ड की एक राय नहीं बनी है।

बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में 20 कट और 15 बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार के कैरेक्टर को लेकर भी बदलाव किया जा सकता है। पहले फिल्म में अक्षय कुमार को भगवान शिव का अवतार बताया जा रहा था लेकिन अब शिव का दूत बताया जा सकता है। सूत्रों की माने तो खबर यह भी सामने आ रही हैं की फिल्म के रिलीज डेट को भी आगे बढ़ाना पड़ सकता हैं।

दरअसल 11 अगस्त को दो फ़िल्में रिलीज होने वाली थी एक सनी देओल की ग़दर 2 और दूसरी अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ऐसे में अब फिल्म की बढ़ती मुशीबतों को देखते हुए ऐसा प्रतिक हो रहा हैं की फिल्म की रिलीज भी पोस्टपोन की जा सकती है।

मेकर्स को फिलहाल सेंसर बोर्ड के निर्देशों का पालन करना होगा, इसकी वजह से फिल्म को रिलीज होने में अभी टाइम लग सकता है। सोर्सेज के मुताबिक ,सेंसर बोर्ड काफी असमंजस की स्थिति में है। लिहाजा सेंसर बोर्ड और मेकर्स के बीच लगातार बातचीत जारी है। अब इसका क्या नतीजा निकलता है यह देखने वाली बात होगी।


Download Android App
Download iOS App



