पिछले दिनों जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहली बार राजस्थान की सोशल मीडिया टीम से मुलाकात कीराजस्थान भाजपा की सोशल मीडिया टीम अब बूथ-बूथ पर उतरने जा रही है। इसके लिए भाजपा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को लेकर आगे बढ़ने की तैयारी में है। बूथ-बूथ पर सोशल मीडिया की टीम बनेगी।
भाजपा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से मिलने की तयारी कर रही
दरअलस, भाजपा उन सभी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से मिलने की तैयारी कर रही है जो प्रभाव रखते हैं। ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जिनका ज्यादा प्रभाव है उनसे हम मिलेंगे और अपनी बात कहेंगे.इसके साथ ही टीम को ज्यादा सोशल होने की बात भी कही है। सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेन्द्र कौशिक का कहना है कि हमारी तैयारी पूरी है। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है।जल्द ही इसके असर और ज्यादा दिखने लगेंगे।

सोशल मीडिया को और आक्रामक करने की तैयारी
पेज की रीच बढ़ाने और उसपर पड़ने वाले कंटेंट को ज्यादा उपयोगी करने की सलाह मिली है। प्रदेश के बूथ-बूथ वार काम करने की तैयारी है।इसके लिए पूरी प्लानिंग तैयार हो चुकी है। कौशिक ने बताया कि भाजपा के सोशल मीडिया के पेज को और मजबूत करना है. इसके लिए जेपी नड्डा ने टीम को कंटेंट और रोचक करने की सलाह दी है। सोशल मीडिया को और आक्रामक करने की तैयारी है।


Download Android App
Download iOS App



