Akshay Kumar की फिल्म OMG-2 से हुई लोगों की भावनाएं आहत, सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर लगाई रोक!

Summary :

वही फिल्म के टीज़र को देखने के बाद अब बवाल खड़ा होता दिखाई दे रहा है। दरअसल इस फिल्म के टीज़र में एक ऐसा सीन दिखाया गया है जिसको लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म मैं गवान शिव का अभिषेक ट्रेन के पानी से हो रहा है। इस सीन को लेकर यूजर्स बुरी तरह से भड़के हुए हैं. इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज करने का सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है फिलहाल फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया गया है।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म  ‘ओह माय गॉड-2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल बड़े पर्दे पर पर काफी समय से अक्षय कुमार की फिल्मे लगातार फ्लॉप जा रही हैं। ऐसे में अब अक्षय के फैंस उनसे एक जबरदस्त कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं। बता दे की अब ऐसा प्रतिक हो रहा है की शायद फैंस की अब ये मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली हैं। क्यों की एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’  का टीज़र यानी मंगलवार को रिलीज हुआ है।
वही फिल्म के टीज़र को  देखने के बाद अब बवाल खड़ा होता दिखाई दे रहा है। दरअसल इस फिल्म के टीज़र में एक ऐसा सीन दिखाया गया है जिसको लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म मैं गवान शिव का अभिषेक ट्रेन के पानी से हो रहा है। इस सीन को लेकर यूजर्स बुरी तरह से भड़के हुए हैं. इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज करने का सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है फिलहाल फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया गया है।
 
वही फिल्म के टीज़र की बात करे तो इस फिल्म का टीज़र मंगलवार को सोशल मीडिया पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म के टीज़र में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की जोड़ी की जबरदस्त परफॉर्मेंस की झलक देखने को मिल रही है वही यामी गौतम को इस दौरान एहम रोल में देखा जा रहा है। बता दे, फिल्म का टीज़र देखने के बाद लोगो की उत्सुकता और बढ़ गयी है वही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इस फिल्म से अक्षय कुमार को एक अच्छा कमबैक बॉलीवुड में मिल सकता है। 
लेकिन फिल्म के टीज़र को लेकर चल रहे बवाल से पहले ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी। वही फ़िलहाल फिल्म को लेकर हो रहे बवाल से ये लग रहा है कि इस फिल्म के रुद्राभिषेक वाले सीन को लेकर लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंची है। वही सोशल मीडिया पर लोग ट्रेलर के उस सीन को शेयर कर ये बोल रहे है कि अगर अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव के अवतार में है तो प्लीज इस सीन को हटाया जाए रेलवे के इस पानी से महादेव शिव का जलाभिषेक करते दिखाया गया हैं, ये हिंदुओं की आस्था से खेलने जैसा है।
वही एक ओर यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर कहा अक्षय कुमार जी हम आपके प्रशंसक हैं यह आपको याद रहे कि ऐसा कुछ ना हो जिससे सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो।

Desk Team