भारत में सुहागन औरतें बड़े ही धूम-धाम से करवाचौथ मनाया करती हैं। लाल शादी पहने,हाथों में मेहन्दी रचाए और सोहलों श्रृंगार के साथ इस दिन हर औरत अपने पति के लम्बी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। वही करवा चौथ पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी बड़े ही खूबसूरत तरह से इस व्रत को पूरा करती हैं। वही इस साल बॉलीवुड में कई निवली वेड्स कपल आए हैं जिनका ये पहला करवाचौथ होने वाला हैं। जिनमे कटरीना,आलिया समेत कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं। लेकिन आज इस स्टोरी में हम दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के करवाचौथ से जुड़ा उनका एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

दरअसल श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर के लिए बड़े ही शौख से करवाचौथ का व्रत रखा करती थी। लेकिन एक बार का श्रीदेवी का करवाचौथ का किस्सा बेहद ही इंट्रेस्टिंग हैं। जब श्रीदेवी इस व्रत के दौरान हवाई यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपना व्रत हवाई जहाज में ही खोला था। अपने व्रत को तोड़ने के लिए श्रीदेवी ने पायलट से ऐसी डिमांड कर दी थी, जिसे पूरा करना बिलकुल भी आसान नहीं था।

दरअसल, उस साल श्रीदेवी और बोनी कपूर मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रहे थे और उनकी फ्लाइट रात की थी। यह करवा चौथ का दिन था। ऐसा नियम है कि करवा चौथ पर पति के हाथ से पानी पीकर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। लेकिन, हवाई जहाज से कहीं चांद दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में श्रीदेवी ने विमान के पायलट से हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ने की गुजारिश की, जहां से आसानी से चांद दिख सके।

उस वक्त श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की ऊंचे दर्जे की अदाकारा थीं। उनका अपना रुतबा था। ऐसे में पायलट के लिए उनकी डिमांड को मनाकरना संभव नहीं था और आखिरकार एक्ट्रेस की इच्छा पूरी की गई।श्रीदेवी की इस गुजारिश को पायलट ने मान लिया और विमान की दिशा बदलकर चांद के दर्शन कराए। इस तरह श्रीदेवी ने चांद का दीदार करने के बाद अपना व्रत खोला।

वही श्रीदेवी के फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी लोग उस काले दिन को यानी 24 फरवरी 2018 को कभी नहीं भूल सकते। जब श्रीदेवी ने हम सभी को पूरी दुनिया को लविदा कह दिया था। लेकिन एक्ट्रेस की यादें आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं।


Download Android App
Download iOS App



