OTT Releases 2026: 16 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त कंटेंट की भरमार देखने को मिल रही है। Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर करीब 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
इस हफ्ते की खास बात यह है कि दर्शकों को एक ही जगह पर एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, सोशल इश्यू और म्यूजिक से जुड़ा कंटेंट देखने को मिलेगा। OTT प्लेटफॉर्म्स लगातार ग्लोबल और लोकल कंटेंट का मिक्सचर पेश कर रहे हैं, जिससे हर तरह के दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल रहा है। आइये जानते है इस हफ्ते की बड़ी मूवीज के बारे में…
OTT Releases 2026: इस हफ्ते OTT पर आएंगी 9 बड़ी रिलीज, हर जॉनर का मिलेगा मजा

अब सिनेमाघरों के साथ-साथ OTT भी एंटरटेनमेंट का बड़ा माध्यम बन चुका है। यही वजह है कि बड़े स्टार्स और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी अब सीधे OTT पर रिलीज हो रहे हैं।
‘Chiraiya’ से ‘Peaky Blinders’ तक, ये हैं हफ्ते की बड़ी रिलीज

इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में है Peaky Blinders: The Immortal Man, जो 20 मार्च को Netflix पर रिलीज हो रही है। यह फेमस सीरीज का फिल्म वर्जन है, जिसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।
वहीं, हिंदी दर्शकों के लिए Chiraiya एक इमोशनल सोशल ड्रामा है, जो मैरिटल एब्यूज जैसे गंभीर मुद्दे को उठाती है और JioHotstar पर रिलीज होगी।
इसके अलावा, सुपरहीरो फैंस के लिए Invincible Season 4 के नए एपिसोड Prime Video पर आ रहे हैं, जबकि थ्रिलर लवर्स के लिए Imperfect Women Apple TV+ पर स्ट्रीम होगी। यानि इस हफ्ते हर तरह का कंटेंट मौजूद है- चाहे आप एक्शन पसंद करते हों या इमोशनल स्टोरी।
JioHotstar New Releases: BTS की वापसी से म्यूजिक फैंस एक्साइटेड, OTT बना एंटरटेनमेंट का हब

म्यूजिक और K-pop फैंस के लिए इस हफ्ते सबसे बड़ी खबर है BTS: The Comeback Live। यह शो 21 मार्च को Netflix पर स्ट्रीम होगा, जिसमें BTS अपने नए एल्बम के साथ लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे।
करीब तीन साल बाद BTS की वापसी हो रही है, जिससे दुनियाभर के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक ग्लोबल इवेंट की तरह देखा जा रहा है।
OTT प्लेटफॉर्म्स अब सिर्फ फिल्मों और सीरीज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स भी दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। इससे एंटरटेनमेंट का तरीका पूरी तरह बदल चुका है।
इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की जबरदस्त वैरायटी देखने को मिल रही है। चाहे आप हॉलीवुड फैन हों, बॉलीवुड ड्रामा पसंद करते हों या म्यूजिक लवर हों- हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। अब वीकेंड प्लान करना और भी आसान हो गया है- बस OTT खोलिए और एंटरटेनमेंट का मजा लीजिए।
Read More: Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास, तोड़े इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड…


















