OTT Releases 2026: इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त कंटेंट की बारिश होने वाली है और सबसे ज्यादा चर्चा में है शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo। यह फिल्म 27 मार्च से Amazon Prime Video पर रेंट बेसिस पर अवेलेबल हो गई है।
OTT Releases 2026: शाहिद कपूर का डार्क अवतार- ‘O Romeo’ ने मचाई हलचल

फिल्म एक क्राइम-रोमांस स्टोरी है, जिसमें अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया और एक खतरनाक लव स्टोरी को दिखाया गया है। O Romeo में शाहिद कपूर का इंटेंस और डार्क अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
खास बात यह है कि फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। माना जा रहा है कि अप्रैल में यह सभी सब्सक्राइबर्स के लिए भी अवेलेबल होगी।
O Romeo OTT Release: विजय सेतुपति की ‘Kaattaan’- रहस्य और डर से भरी कहानी

अगर आप थ्रिलर और मिस्ट्री के शौकीन हैं तो विजय सेतुपति की वेब सीरीज Kaattaan आपके लिए परफेक्ट है। यह सीरीज 27 मार्च से JioHotstar पर स्ट्रीम हो चुकी है है। कहानी एक ऐसे रहस्यमयी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका कटा हुआ सिर पुलिस स्टेशन पहुंचता है, लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। यही सस्पेंस दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है।
सीरीज में हर एपिसोड के साथ नए-नए खुलासे होते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा रोमांचक बन जाती है। खास बात यह है कि इसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे ज्यादा दर्शक इसे एंजॉय कर सकें।
Weekend OTT Watchlist: सिर्फ यही नहीं- इस वीकेंड OTT पर है एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video और JioHotstar पर कई बड़ी रिलीज देखने को मिल रही हैं। O Romeo और Kaattaan के अलावा ‘Mardaani 3’, ‘BTS: The Return’ और कई इंटरनेशनल शो भी स्ट्रीम हो रहे हैं। हर जॉनर- एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री- का कंटेंट इस हफ्ते अवेलेबल है। यानि अगर आप घर पर वीकेंड प्लान कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर साबित होने वाला है।
इस वीकेंड OTT पर कंटेंट की कोई कमी नहीं है। एक तरफ O Romeo में रोमांस और गैंगस्टर ड्रामा है, तो दूसरी तरफ Kaattaan में सस्पेंस और थ्रिल का तड़का। वहीं Mardaani 3 जैसी फिल्में भी दर्शकों को बांधे रखने के लिए तैयार हैं।अगर आप मूवी या वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट पैक होने वाला है।
















