टीवी जगत की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बेशक पलक ने अभी टीवी या फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है, बावजूद इसके उनके लुक्स और पोस्ट्स के चर्चे हर तरफ होते रहते हैं। दरअसल किसी निजी कारण से पलक तिवारी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया से किनारा कर लिया था। लेकिन अब एक बार फिर पलक इंस्टाग्राम पर जोरदार वापसी करते हुए नजर आ रही हैं और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि उन्होंने अपना अकाउंट रीस्टोर कर लिया है।

मालूम हो पलक जल्द ही बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली हैं । सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहने वाली पलक की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनका सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। लेकिन अब पलक की वापसी देख फैंस काफी खुश हैं।

शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट…
बता दें, पलक तिवारी ने एक दम खास अंदाज में इंटरनेट पर अपनी वापसी की है। इस दौरान उन्होंने एक बेहद खूबसूरत फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पलक की तस्वीरें देख फैंस बेहद खुश हैं और वह उनकी इस तस्वीर पर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

पलक तिवारी द्वारा शेयर की गयी इन हॉट तस्वीरों में उनका हर एक फोटो अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। जो फैंस के दिलों को सीधा छू रहा है। इसके साथ ही पलक ने एक धमाकेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, अब वापसी हो चुकी है। खास बात महज कुछ देर में पलक की इन नई तस्वीरों पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दें, जब पलक ने अपना पहले अकाउंट डिलीट किया था तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि ऐसा उन्होंने अपनी मां और अभिनव कोहली के झगड़े के बाद किया है। बीते दिनों श्वेता तिवारी और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली में उनके बेेटे रेयांश को लेकर विवाद हो गया था।

मालूम हो पलक फिल्म ‘रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म इसी महीने रिलीज होगी। पलक तिवारी के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में नजर आने वाले है। फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है, जबकि विवेक ओबेरॉय, प्रेरणा वी अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है।


Download Android App
Download iOS App



