बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। राघव चड्ढा से सगाई के बाद उनका नाम आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। कभी ये दोनों डिनर डेट पर स्पॉट होते हैं तो कभी साथ में लंच करते नज़र आ जाते हैं। वहीं, अब मीडिया की नज़रें भी इस कपल पर टिकी रहती है। दूसरी ओर अब ये दोनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अब इनकी शादी को लेकर कई बड़ी अपडेट्स सामने आ रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि राघव और परिणीति ने भी बाकी सितारों की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग का इरादा कर लिया है। इतना भी नहीं, इन दोनों ने भी अपने इस खास दिन के लिए राजस्थान को चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ये दोनों उदयपुर के एक पैलेस में शादी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा से पहले उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा ने भी उदयपुर के पैलेस में शादी रचाई थी। वहीं, अब खबरें बताती हैं कि परिणीति और राघव को अपनी शादी के लिए उदयपुर का ‘द ओबेरॉय उदयविलास’ पसंद आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये प्रॉपर्टी पिछोला झील के तट पर स्थित है और यहां सुंदर झील के नजारों के साथ शानदार बगीचों का भी लुफ्त उठाने को मिलता है।

ऐसे में अब राघव और परिणीति इस जगह को अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन बना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि राघव और परिणीति अपनी शादी को बेहद पारंपरिक और इंटीमेट रखना चाहते हैं। रीति-रिवाज इन दोनों के परिवारों के लिए बेहद एहम हैं और ये सब उनकी सगाई पर भी देखा गया था।

आपको बता दें, इन दिनों बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड चला हुआ है। वहीं, सभी सेलेब्स की पसंदीदा जगह राजस्थान बनी हुई है। हाल ही में कई कपल्स ने राजस्थान में शादी रचाई है। वहीं, अब राघव और परी को लेकर ऐसी खबरें हैं कि ये दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



