बॉलीवुड की क्यूट और चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के फैंस उन पर गर्व
महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह
समुद्र से प्लास्टिक कचरा और मलवा साफ करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के सामने
आने के बाद से ही उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद अपना यह वीडियो फैंस के साथ
साझा किया है। इस वीडियो में उन्हें समंदर की गहराई तक जाकर उनमें फेंके गए सामान
और कचरे को उठाते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ वीडियो को शेयर करते हुए
उन्होंने ये भी साझा किया कि वो समुद्र को बचाने में मदद करने में अपनी भूमिका
निभाकर खुश हैं।
वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “डाइविंग का मज़ा लिया, लेकिन मलबे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण डाइव भी की। महासागर
परिवर्तन बनाने में मेरे साथ जुड़ें।” परिणीति ना केवल खुद बल्कि दूसरो को भी
ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है साथ ही वह लोगों से जल जीवों की रक्षा करने
के पक्ष में कचरा ना फेंकने का आग्रह किया।
परिणीति ने जो वीडियो शेयर किया है उसके साथ कुछ जानकारी भी दी गई है। वीडियो
के साथ लिखा है, “हर साल लगभग 14 मिलियन टन प्लास्टिक समुद्र में समाप्त हो
जाता है। वर्ष 2050 तक, समुद्र में प्लास्टिक की मात्रा चौगुनी होने की
उम्मीद है। ये हजारों प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण बन सकता है।”
“इनमें से कुछ प्रजातियों में समुद्री कछुए, डॉल्फ़िन और सील शामिल हैं। सौभाग्य से, गोताखोर समुद्र और इन प्रजातियों को मलबे के
खिलाफ डाइव के माध्यम से बचाने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम के लॉन्च के बाद से,
समुद्र में 90,000 आगंतुकों ने 2 मिलियन कचरे के टुकड़े हटा दिए हैं पानी से। मुझे खुशी है कि मैंने समुद्र को
बचाने में मदद करने में अपनी भूमिका निभाई है।”
अभिनेत्री की पोस्ट देखने के बाद फैंस उन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर
ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, “आप पर बहुत गर्व
है,” जबकि दूसरे ने लिखा,
“आप बहुत अच्छा काम कर रही
हैं।” एक तीसरे ने लिखा, “शानदार प्री।” इसी तरह बाकि यूजर्स ने भी एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए
कॉमेंट किए है।
परिणीति एक प्रमाणित स्कूबा डाइविंग ट्रेनर हैं और वह एक पर्यावरण प्रेमी भी
है और वह हमेशा ही अपने आस-पास की जगहों पर साफ सफाई पसंद करती है, लेकिन इस बार तो एक्ट्रेस ने समुद्र के अंदर
जाकर सफाई करके एक अलग ही मिसाल पेश की है। जिस वजह से हर कोई उन पर प्राउड कर रहा
है।


Download Android App
Download iOS App












