Parineeti Chopra ने बेटे नीर के लिए घर में बनाई नर्सरी, राघव चड्ढा का स्टडी रूम हुआ हाईजैक

 Parineeti Chopra

 Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. वो फिल्मों और लाइमलाइट से दूरी बनाकर अपने बेटे नीर की देखरेख में समय बिता रही हैं. लेकिन परिणीति अपने यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अभी भी काफी एक्टिव हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने बेटे नीर की नर्सरी की एक झलक दिखाई है और बताया है कि कैसे उन्होंने पति राघव चड्ढा के स्टडी रूम को नीर की नर्सरी में कंवर्ट किया है.

Parineeti Chopra News: परिणीति ने दिखाई बेटे की नर्सरी

नीर की नर्सरी को परिणीति ने लाइट कलर में रखा है. उन्होंने रूम में ट्रांसपेरेंट पर्दे, सोफ्ट टॉय, बेबी मोबाइल और बच्चों के कई सामान नीर के पास रखे हैं. इसी के साथ उन्होंने नीर के नाम का तकिया भी रखा है और उन्होंने रूम को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने के लिए विंटेज कार्पेट लगवाया है. ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस ने पूरे रूम को एस्थेटिक वाइब दे रखी है. इसी के साथ उन्होंने कार के फोटो फ्रेम भी लगाए हैं. वीडियो में आगे राघव भी नजर आते हैं, राघव ने बताया कि शादी से पहले ये उनका स्टडी रूम होता था. अब उन्होंने स्टडी रूम को नीर की नर्सरी में कंवर्ट कर दिया है.

Raghav Chadha Room: परिणीति ने नर्सरी के बारे में की बात

 Parineeti Chopra
Parineeti Chopra (Source: Social Media)

परिणीति चोपड़ा को वीडियो में कहते हुए देखा जा सकता है कि, ‘ये हमारी नर्सरी है. मैं मेरा 99 परसेंट समय यहीं बिताती हूं. मुझे लगता है कि पिछले 3 महीने में सिर्फ सोने के लिए जाती हूं और वो भी कहां होती है पूरी रात मेरी नींद. लेकिन मैं ये फेज एंजॉय कर रही हूं. मैं 50 परसेंट फनी, कैजुअल इंसान हूं. वहीं 50 परसेंट मैं बहुत शांत इंसान हूं. मैं घंटों पेड़ के नीचे बैठ सकती हूं. मुझे मेडिटेशन बहुत पसंद है.’

Parineeti Chopra Baby Neer Nursery Reveal: परिणीति ने राघव के स्टडी रूम को बनाया नर्सरी

 Parineeti Chopra
Parineeti Chopra (Source: Social Media)

आगे परिणीति ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, ‘मुझे और राघव को ये ही चाहिए था नर्सरी में. हमें ऐसी नर्सरी चाहिए थी जहां बुद्धा एनर्जी हो. हम पहली बार पेरेंट्स बने हैं. हम इतना कुछ सीख रहे हैं. नर्सरी में जब दरवाजा बंद हो तो ऐसा लगे कि हम दूसरी दुनिया में हैं. हमें लाइट कलर चाहिए थे. हमें ट्रांसपेरेंट पर्दे चाहिए थे, जिससे हम पेड़ देख सकें. हमें लाइट कलर की दीवारें चाहिए थीं, जिसमें क्लासी वॉलपेपर हों. हम जेंटलमैन वाइब चाहते थे.’ ऐसे में फैंस एक्ट्रेस की अपने बच्चे के लिए नई नर्सरी को बनानाता देख तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे है.

Read More: Rajpal Yadav को दोपहर 3 बजे तक का मिला समय, रिहा होने के लिए एक्टर को माननी होगी कोर्ट की ये शर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।