Pawan Singh Khesari Lal Controversy: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन किसी ना किसी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में बने रहते हैं. उन्होंने एक बार फिर से ये साफ कर दिया है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि वो कलाकार हैं और कलाकार ही रहना चाहते हैं, क्योंकि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है और वह सच बोलने वाले इंसान हैं.
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से ये अटकले लगाई जा रही थी कि खेसारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसपर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे और न ही अभी कोई राजनीतिक योजना है. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का अनुभव उन्हें मिल चुका है और उन्हें महसूस हुआ कि सच बोलकर राजनीति करना आसान नहीं है. खेसारी लाल ने कहा कि उनका जीवन संगीत है और वही उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने अपने बयान में ये साफ कर दिया कि वो अब बस एक कलाकार बनकर ही रहना चाहते हैं.
Pawan Singh Khesari Lal: पवन सिंह की पत्नी के विवाद पर चुप्पी

खेसारी से फिर जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर ऐसी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ये उनका पारिवारिक मामला है और इस पर बोलने से अनावश्यक विवाद खड़ा होता है. उन्होंने कहा कि कोई भी कलाकार या खिलाड़ी भोजपुरी का नाम रोशन करे, यही बड़ी बात है. इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर ईशान किशन और एमएस धोनी का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार-झारखंड के लोग जहां भी नाम कमा रहे हैं, वो गर्व की बात है.
Khesari Lal Yadav On Bihar Politics: बंगाल चुनाव प्रचार पर क्या बोले?

इसके बाद जब खेसारी से ये पुछा गया कि क्या वो आने वाले बंगाल चुनाव में प्रचार करेंगे, तो इसपर एक्टर ने कहा कि अगर कोई बुलाएगा तो वो चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं, फिर चाहे वो भारतीय जनता पार्टी हो या राष्ट्रीय जनता दल. उन्होंने कहा कि रिश्ते के आधार पर वो हर किसी के लिए प्रचार करने जा सकते हैं. वहीं जब तेज प्रताप यादव ने “हर समय स्टार नहीं रहोगे” वाला बयान दिया था, तब खेसारी के फैंस इसपर नाराज हुए थे. लेकिन खुद खेसारी से जब इस बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सच है, कोई भी हमेशा स्टार नहीं रह सकता.
Pawan Singh Khesari Lal Controversy: बिहार के मुद्दों पर सरकार को घेरा

इसके बाद जब राज्य में खुले में मीट बिक्री, बेटियों की सुरक्षा और शराबबंदी जैसे मुद्दों पर उनसे बात की गई तब उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बाहर भले कुछ बंद दिखे, लेकिन अंदर सब चलता रहता है. उन्होंने कहा कि अगर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो ये सरकार की लापरवाही मानी जाएगी. शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि सरकार खुद समीक्षा करे क्योंकि फैसला भी उसी का है.
Pawan Singh Khesari Lal Controversy: बंगाल चुनाव और सामाजिक मुद्दों पर बयान

इसके बाद उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव से बुलावा मिलने पर वो वहां जरूर जाएंगे. साथ ही समाज में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उन्होंने चिंता जताई और हर घर में बेटी के जन्म को जरूरी बताया. अगर खेसारी लाल यादव की बात को शॉर्ट में बताया जाए तो वो राजनीति से दूरी, भोजपुरी से जुड़ाव और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हुए दिखाई दिए हैं, जो कि ये साफ कर देता है कि फिलहाल उनका पूरा फोकस संगीत और अपनवी कलाकारी पर ही रहेगा.
Read More: Madhuri Dixit की नेट वर्थ कर देगी आपको हैरान, अपने पति से भी ज्यादा कमाती हैं एक्ट्रेस


Download Android App
Download iOS App




