अभिनेत्री पायल घोष मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप के आरोप में शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं। हाल ही में अब पायल ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि अपने एक पुराने इंटरव्यू में वो अनुराग कश्यप के खिलाफ ये बातें खुलकर बोल चुकी थी,मगर उस पोर्टल को फिल्ममेकर से परमिशन चाहिए था। इतना ही नहीं अपने इस ट्वीट में उन्होंने अपने हत्या होने की आशंका जताई है।

ये रहा पायल घोष का ट्वीट
पायल घोष ने ट्वीट करते हुए कहा है मिस्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ मैंने एक वेब पोर्टल को इस घटना से जुड़ा एक इंटरव्यू दिया था और बाद में मुझे पता चला कि उन्हें इसके लिए खुद अनुराग से अनुमति चाहिए थी। भारत,यदि मैं छत से लटकी हुई मिल जाती हूं तो याद रखना कि मैंने सुसाइड नहीं की होगी। #MeToo।

बता दें कि अनुराग कश्यप के खिलाफ सेक्शुअल हरासमेंट के आरोप लगाने वाली पायल घोष ने उनके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल बीते मंगलवार को पायल घोष अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची तब अभिनेत्री ने उस शिकायत में डायरेक्टर के खिलाफ कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं पायल घोष के वकील ने बताया कि अनुराग के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 376,354,341,342 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल अदाकारा सोमवार को शिकायत दर्ज कराने गई थीं,लेकिन उस समय उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो पाई क्योंकि वहां कोई महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं और यह भी तय नहीं हो पा रहा था कि आखिर ये किस स्टेशन का मामला है।


Download Android App
Download iOS App



