पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों
की शादी की चर्चाएं पायल के ‘लॉकअप‘ शो का हिस्सा बनने के बाद से ही तेज हो गई थीं।
लॉक अप में अपने बिंदास अंदाज से धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस पायल, संग्राम को 12 साल से डेट कर रही हैं। अब जाकर उन्होंने शादी करने का
फैसला किया है।
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शादी की डेट का ऐलान
किया था। इस खबर से दोनों के फैंस काफी खुश है वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का
वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है साथ ही उन्होंने फैंस को शादी में आने
का न्योता भी दिया है। उनका वेडिंग कार्ड इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पायल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वेडिंग इनविटेशन वीडियो की एक झलक
शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके नामों को भगवान राम के साथ जोड़कर
बनाया गया है। भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ शुरु हुए इस क्लिप में पायल और
संग्राम की कुछ खास कैलीग्राफी बनाई गई है, जिसमें पढ़ने वाले पायल के संग राम भी पढ़ सकते हैं।
दरअसल, पायल और संग्राम दोनों ही
भगवान राम को काफी मानते है। दोनों की भगवान राम में आस्था होने के चलते शादी के
कार्ड में भगवान राम का सुंदर इस्तेमाल किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “आपके आशीर्वाद से
हम नम्र होंगे।” इस वीडियो को अब
तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने
लाइक किया है। वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट पर दोनों को बधाई दे रहे है।
एक इंटरव्यू में शादी को लेकर संग्राम सिंह ने कहा, ‘किस्मत अपना रोल अदा करती हैं। मैं पायल से आगरा मथुरा रोड
पर पहली बार मिला था। हम अब 9 जुलाई को आगरा
के जेपी पैलेस में शादी कर रहे। शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे, जिसमें मेहंदी, हल्दी, संगीत सब होगा।’


Download Android App
Download iOS App









