शिवम शर्मा पर पायल रोहतगी ने थूका, गुस्से में अपना आपा खो बैठे एक्टर ने फिर क्या ये काम

Summary :

कंगना रनौत का शो लॉक अप अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। लॉकअप में कैदी अपना आखिरी हफ्ता बिता रहे हैं। लेकिन इस आखिरी हफ्ते में भी यह सभी एक दूसरे से भिड़ते हुए ही नजर आ रहे हैं। दरसअल बीते एपिसोड में पायल रोहतगी की लड़ाई शिवम शर्मा, प्रिंस नरूला और अंजलि अरोड़ा से हुई।

कंगना रनौत का शो लॉक अप अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। लॉकअप में कैदी अपना आखिरी हफ्ता बिता रहे हैं। लेकिन इस आखिरी हफ्ते में भी यह सभी एक दूसरे से भिड़ते हुए ही नजर आ रहे हैं। दरसअल बीते एपिसोड में पायल रोहतगी की लड़ाई शिवम शर्मा, प्रिंस नरूला और अंजलि अरोड़ा से हुई।  जहां इस लड़ाई में यह सभी कैदी एक दूसरे पर भड़ास निकालते दिखाई दिए। लेकिन इस बीच इनकी लड़ाई में एक ऐसा पड़ाव आ गया जिसे सुन आप भी सरप्राइज हो जाएंगे। 
पयाल रहतोगी ने शिवम् के ऊपर थूका 
दरसअल टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से भीड़ रहे थे। लेकिन इसी दौरान पायल रोहतगी ने अपना आपा खोकर शिवम शर्मा के ऊपर थूक दिया।   वही पायल की इस हरकत के बाद से पूरा लॉक अप उनसे भीड़ गया। वही लड़ाई जहां अंजलि अरोड़ा और पायल  के बीच शुरू हुई थी लेकिन अंत तक यह झगड़ा शिवम तक भी पहुंच गया। 
प्रोमो वीडियो में हुआ खुलासा 
वही वायरल हो रहे प्रोमो में ये दिखाया गया हैं की शिवम और पायल एक दूसरे पर बुरी तरह से चिल्लाते दिख रहे हैं। दरअसल जब अंजलि अरोड़ा और पायल लड़ाई में एक दूसरे को बुरा-भला कह रही थीं तो  इस लड़ाई में पायल रोहतगी उनके मरने की बद्दुआ देने लगीं।  वही दूसरे कैदियों ने भी यह कहना शुरू कर दिया कि पायल दूसरों के बच्चों को मरने की बद्दुआ दे रही है तो भगवान इन्हें बच्चा कैसे देगा। वही इस बात को सुन पायल के आंसू छूट गए और वह अफसोस जताने लगी कि आखिर मैंने यह राज अपना इन लोगों को क्यों बताया। 
 

शिवम् ने खुलेआम दी धमकी 


वही शिवम वीडियो में यह बोलते हुए दिख रहे हैं कि – लॉक अप के बाहर आपका करियर खत्म है।  आपने मुझ पर थूका अब मैं आपको बताऊंगा कि मैं क्या करूंगा।  साथ ही गुस्से में शिवम अपना आपा खो बैठते हैं, और प्लेटें और ग्लास तोड़ना शुरू कर देते हैं।  वही शिवम नारा लगाने लगते हैं कि हमसे जो टकराएगा , चूर चूर हो जाएगा…

Desk Team