पूरी दुनिया में पिछले कुछ समय से मी टू नाम के कैंपेन का असर देखने को मिल रहा है, जो हॉलीवुड से चलकर अब बॉलीवुड पहुंच चुका है। दरअसल, यह कैंपेन यौन शोषण को लेकर है जिसके माध्यम से लोग खुलकर अपनी बातें कह रहे हैं। हालांकि इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने कहा है कि बॉलीवुड में होने वाले यौन शोषण पर लोग खुलकर नहीं बोलते।
अभिनेत्री का मानना है कि अगर बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न की बात होगी तो इंडस्ट्री अपने कई हीरो खो देगी। रिचा ने कहा कि हमारे देश में पीडि़त का नाम उजागर कर उसे शर्मिंदा करने की संस्कृति को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि ऐसा जल्द होगा। जैसा कि हॉलीवुड में अभी हो रहा है, लेकिन जब भी ऐसा होगा तो पूरा ढांचा बदल जाएगा। उस दिन हम अपने कई हीरो और विरासतें खो देंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



