सना खान ने इस साल सबको हैरान करने वाले कारनामे किए। पहले उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लेकर सबको हैरत में ड़ाल दिया, उसके बाद उन्होंने अचानक मौलाना अनस सैयद से शादी कर ली। इन दोनों को साथ देख लोगो को अब तक इस बात पर यकीन नहीं आ पा रहा है कि ये कैसे मुमकिन हुआ। दोनों को अभी- भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
बता दे, कभी ट्रोलर्स इनके पति पर ये इलज़ाम लगाते है की उन्होंने सना का शादी के लिए ब्रेन वाश किया है, तो कभी सना और उनके पति को लेकर ये कमैंट्स किए जाते है की इन दोनों की जोड़ी बेमेल है। अब इस पर अनस सैयद ने अपना रिएक्शन दिया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान अनस सैयद ने बताया कि लोग इस बारे में सोचने के लिए स्वतंत्र है कि हमारी जोड़ी बेमेल हैं। उन्होंने कहा ”मैंने भगवान से प्रार्थना की थी कि मैं सना से शादी करना चाहता हूं और उन्होंने मेरी प्रार्थना सुन ली। मुझे लगता है कि अगर मैं किसी और से शादी करता तो इतना खुश नहीं रहता।”
वह आगे कहते हैं, ”सना मिलनसार और साफ दिल की हैं। मैं हमेशा से ऐसी लड़की से शादी करना चाहता था जो मुझे पूरा करे। लोग अभी भी सोचते हैं कि मैंने एक एक्ट्रेस से शादी कैसे कर ली लेकिन ये छोटी सोच के लोग हैं। ये मेरी लाइफ है और किसी को भी इस पर कमेंट नहीं करना चाहिए। लोग ये सोचने के लिए स्वतंत्र हैं कि हमारी जोड़ी बेमेल हैं, लेकिन सिर्फ हम ही जानते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए कितने अनुकूल हैं।”
इसके अलावा अनस सैयद ने बताया कि उन्होंने सना पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का दबाव कभी नहीं बनाया। उन्होंने कहा, ”मैंने कभी उन पर इसके लिए दबाव नहीं डाला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 6 महीने पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि वो हिजाब पहनने वाली हैं। तब लोगों ने सोचा था कि शायद ये कोरोना और लॉकडाउन के चलते है क्योंकि उनके पास काम नहीं है। लेकिन वो हमेशा खुद को उस चीज से जोड़ना चाहती थीं, जो वो कर रही हैं। मैं उन्हें कुछ समय देना चाहता था, लेकिन उनका इरादा पक्का था। यहां तक कि मैं खुद हैरान हुआ, जब उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया।”


Download Android App
Download iOS App







