दीपवीर के रिसेप्शन में जब Mukesh Ambani से एक फोटोग्राफर ने कहा- ‘सर जियो नहीं चल रहा’

Summary :

बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 1 दिसंबर को मुंबई में अपनी शादी की तीसरीत रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 1 दिसंबर को मुंबई में अपनी शादी की तीसरीत रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड, खेल और बिजनेस जगत के कई मशहूर सितारे आए थे। इस ग्रैंड पार्टी में देश के सबसे अमीर बिजनेस टायकून Mukesh Ambani अपने पूरे परिवार और अपनी होने वाली बहू श्लोका मेहता के साथ यहां पर पहुंचे थे।

Mukesh Ambani से पूछा फोटोग्राफर ने यह मजेदार सवाल

पूरे अंबानी परिवार ने इस दौरान सारे फोटोग्राफर्स को पोज दिए थे। इसी बीच में किसी फोटोग्राफर ने Mukesh Ambani से एक मजाकिया सवाल कर दिया था। जब मुकेश अंबानी ने यह सवाल सुना तो वह खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। बता दें कि जब पूरा परिवार पार्टी में आए सारे ही फोटोग्राफर्स को पोज दे रहा था तो उसी समय एक फोटोग्राफर ने मुकेश अंबानी से चिल्लाकर कहा, ‘सर जियो नहीं चल रहा है।’ यह सुन वहां मौजूद अन्य फोटोग्राफर्स हंसने लगे।

https://www.instagram.com/p/Bq6X4R0H8Ll/?utm_source=ig_embed

जब यह सवाल बेटी ईशा और बहु श्लोका ने सुना तो उन दोनों ने मुकेश अंबानी की तरफ देखा। लेकिन सवाल को यहीं टालते हुए मुकेश लगातार कैमरा के सामने पोज देते रहे। पूरी फैमिली अपने चेहरे पर स्माइल बरकरार रखते हुए कैमरे के लिए पोज देती रही।

इस दौरान जब संजय दत्त वहां आए तो मुकेश अंबानी ने आगे बढ़कर उनका स्वागत किया। संजय पूरे अंबानी परिवार से हंसते हुए मिले। फोटोग्राफर्स मुकेश अंबानी और संजय दत्त की साथ में फोटो मांगते दिखे। लेकिन अंबानी परिवार वहां से मुस्कुराते हुए चला गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq3qFsQHZ2H/?utm_source=ig_embed

Mukesh Ambani ने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर रिलायंस जियो की लॉन्चिंग के साथ ही भारत में इंटरनेट को एक नर्ई दिशा दी थी। रिलायंस के जियो लॉन्च करने के बाद बाकी मोबाइल ऑपरेटर ने भी कीमतें कम कर दी थी और इंटरनेट उपलब्ध कराने की शुरूआत की थी।

जियो ने कम कीमतों पर 4जी इंटरनेट उपलब्ध कराया लेकिन अधिकतर लोग जियो नहीं चलने की शिकायत करते रहते हैं। इससे पहले अंबानी परिवार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वेडिंग सेरेमनी में भी शमिल हुए थे।

Desk Team