बीते कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स Ranveer Singh और दीपिका पादुकोण ने आखिरकार शादी कर ली है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इटली के लेक कोमो में जाकर शादी की है। बहुत समय से दोनों की शादी को लकर कई तरह की खबरें भी आ रही हैं।
लेकिन इस कपल ने अपनी शादी की कुछ ज्यादा फोटोज शेयर नहीं की है। हालांकि लंबे इंतजार के बाद दोनों ने अपनी शादी की फोटो जैसे ही शेयर की थी वैसे ही दीपवीर के फैंस के चेहरों पर खुशी की बाहर आ गई थी।
संजय लीला भंसाली, फराह खान और शाहरूख खान को दिया था पर्सनली जाकर अपनी शादी का न्यौता
वहीं साथ ही दोनों को शादी की बधाईयां भी मिलने लगी। दोनों की शादी में बॉलीवुड की कोई भी हस्ती नजर नहीं आई। दीपवीर ने पर्सनली जाकर अपनी शादी का न्यौता संजय लीला भंसाली, फराह खान और शाहरूख खान को दिया था।
हाल ही मे दीपिवीर को लेकर सुपरस्टार अनिल कपूर ने भी एक बड़ा खुलासा किया है। पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर ने यह खुलासा एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चर्चित शो ‘नो फिल्टर नेहा’ पर किया। अनिल ने बताया कि मुझे याद है जब फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग के दौरान दीपिका, रणवीर से मिलने सेट पर आई थी। हम शिप पर जा रहे थें तो वह वहीं थी तब मैने दीपिका से कहा “छोड़ना मत इसको यह बहुत ही अच्छा लड़का है। बेहतरीन चुनाव। इससे अच्छा नहीं मिल सकता है।”
बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अनिल कपूर को दीपवीर की शादी का न्योता ना मिलने की वजह से वह कपल से ख़फ़ा हैं। हालांकि बाद मे अनिल कपूर इसे अफवाह करार देते हुए कहा था कि मैं नहीं जानता कि दीपिका और Ranveer Singh पर ख़फ़ा होने की यह खबर कहां से आई है। मैं तो उनके मुंबई रिसेप्शन में जा रहा हूं।”
दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रिवाज से शादी की। हाल ही मे कपल ने मुंबई मे बॉलीवुड सितारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।


Download Android App
Download iOS App








