सिंगापुर के मैडम तुसाद में बॉलीवुड की दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी का वैक्स स्टैचू लगाया गया है। श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू का उद्घाटन समारोह में बोनी कपूर, जान्ह्वी कपूर और खुशी कपूर पहुंचे थे। इससे पहले बोनी कपूर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, श्रीदेवी ना केवल हमारे दिलों में रहती हैं बल्कि उनके लाखों प्रशंसकों के दिलों में भी हमेशा के लिए रहती हैं।

मिस्टर इंडिया के मशहूर गाने हवा हवाई पर श्रीदेवी का यह मोम स्टैचू बना गया है। श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू के उद्घाटन के बाद उनके परिवार वालों ने प्रतिमा के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इस समारोह में लाल गाउन जान्हवी कपूर ने पहना था जबकि खुशी ने ऑफ-शोल्डर सिल्वर चोली गाउन वाली ड्रेस पहनी थी।
श्रीदेवी का वैक्स स्टैचू सिंगापुर के मैडम तुसाद में रखा गया है और इसे बनाने में लगभग 20 लोग लेग थे। पांच महीने का समय श्रीदेवी के स्टैचू को बनने में लगा है। श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू को इन सभी कलाकारों ने बहुत ही शानदार पोज, मेकअप और आउटफिट दिया है।
श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू पर ब्रिटेन में मर्लिन मैजिक मेकिंग टीम की कॉस्ट्यूमियर लिजी पार्किंसन ने बात करते हुए कहा, अपने परिवार के साथ मिलकर इस तरह के दिग्गज स्टार को फिर से बनाना सौभाग्य की बात थी।

बॉलीवुड में श्रीदेवी को पहली महिला सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है। श्रीदेेवी का निधन साल 2018 में हुआ था। 24 फरवरी 2018 में 54 साल की श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में मौत हो गई थी। बॉलीवुड को श्रीदेवी की मौत से बहुत बड़ा धक्का लगा था। अब तका भी श्रीदेवी का पूरा परिवार उनके जाने के इस दर्द से बाहर निकल रहा है।



Download Android App
Download iOS App



