Rakhi Sawant को Police ने किया गिरफ्तार, Sherlyn Chopra के शॉकिंग खुलासे ने किया हैरान

Summary :

अब जो खबर आई है उसके बाद राखी ही नहीं बल्कि आपके भी पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। इतना ही नहीं अब खबर है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुद शर्लिन चोपड़ा ने इस न्यूज़ को ब्रेक किया और कन्फर्म भी किया।

राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों में ड्रामा क्वीन की लाइफ में इतना हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है कि हर कोई हैरान रह गया। पहले राखी सावंत की मां का बीमार होना, फिर अपनी सीक्रेट शादी को रिवील करना, फिर आदिल का शादी से इंकार। राखी का मीडिया के सामने रोना-धोना, लव जिहाद का एंगल और फिर आखिर में आदिल का निकाह कुबूल करना, राखी को अच्छी-खासी पब्लिसिटी मिल गई। 
लेकिन अब जो खबर आई है उसके बाद राखी ही नहीं बल्कि आपके भी पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। इतना ही नहीं अब खबर है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये खबर भले ही सुनने में शॉकिंग है लेकिन यही सच है। खुद शर्लिन चोपड़ा ने इस न्यूज़ को ब्रेक किया और कन्फर्म भी किया। 
राखी को अंबोली पुलिस ने 19 जनवरी यानी आज गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, राखी को आज दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी। लेकिन अब पुलिस ने राखी के खिलाफ ये एक्शन ले लिया। लेकिन ऐसा क्यों हुआ? पुलिस ने राखी सावंत की गिरफ़्तारी क्यों की? इसकी वजह का भी खुलासा हो गया है। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा ने पिछले साल उनके खिलाफ जो FIR दर्ज करवाई थी उसी सिलसिले में अब राखी को गिरफ्तार किया गया है। 
खुद शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए अपने वेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अम्बोली पुलिस ने इस FIR के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया। कल राखी सावंत की बेल एप्लीकेशन को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था।’ 

वहीं, अब मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले पर कहा है कि शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके चलते अब पुलिस ने राखी सावंत को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 

Desk Team